Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, अचानक से होगा धन लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:25 PM (IST)

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं और राहु से पीड़ित हैं। हालांकि राहु के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जात ...और पढ़ें

    Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, अचानक से होगा धन लाभ
    Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, अचानक से होगा धन लाभ

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Rahu Ketu Gochar 2023: राहु और केतु मायावी ग्रह हैं। दोनों वक्री चाल चलते हैं और एक राशि में डेढ़ साल तक रहते हैं। इसके पश्चात, एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान समय में राहु मेष राशि और केतु तुला राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों की मानें तो राहु और केतु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर भाव के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 5 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 5 राशियों के बारे में जानते हैं-

    ग्रह गोचर

    30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु 18 मई, 2025 तक मीन राशि में रहेंगे और केतु कन्या राशि में रहेंगे।

    मेष राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं और राहु से पीड़ित हैं। हालांकि, राहु के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद मेष राशि के जातकों को सभी शुभ कामों में सिद्धि प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के नए योग बनेंगे। बिगड़े काम बनने लगेंगे। आमदनी भी बढ़ेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

    यह भी पढ़ें- मीन राशि के जातक साढ़े साती से बचाव हेतु करें ये उपाय, प्राप्त होगा शनि देव का आशीर्वाद

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में गुरु मिथुन राशि के आय भाव को देख रहे हैं। राहु के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इससे मिथुन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। मिथुन राशि में राहु उच्च के होते हैं। अतः मिथुन राशि के जातकों को राहु के राशि परिवर्तन और गुरु की उपस्थिति से शुभ लाभ होगा।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    राहु के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। वर्तमान समय में गुरु कर्क राशि के करियर भाव को देख रहे हैं। इसलिए कर्क राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। जीवन में ऊंचा मुकाम प्राप्त होगा। आय में भी वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनने लगेंगे।

    सिंह राशि

    वर्तमान समय में गुरु सिंह राशि के भाग्य भाव को देख रहे हैं। इस भाव में गुरु के रहने से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से सिंह राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि होगी।

    मीन राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में गुरु मीन राशि के धन भाव को देख रहे हैं। वहीं, राहु भी मीन राशि के धन भाव में विराजमान हैं। दोनों की उपस्थिति के चलते गुरु चांडाल दोष का निर्माण हो रहा है। हालांकि, राहु के राशि परिवर्तन के पश्चात मीन राशि के जातकों को गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इससे मीन राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।