शुक्र का राशि परिवर्तन: इन जातकों की जेब और सेहत पर पड़ेगा असर, जानें बचने के उपाय
शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के सुख और वैभव को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं यह किन राशियों के लिए मुश्किल भरा होगा? ...और पढ़ें

Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें। (Ai Generated Image)
HighLights
शुक्र गोचर का सीधा प्रभाव सुख-सुविधाओं पर पड़ेगा
कुछ राशियां इस दौरान अचानक बढ़ते खर्चों से परेशान हो सकती हैं
इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। इस दौरान इन जातकों को न केवल अपनी जेब खाली होने का डर रहेगा, बल्कि सेहत का भी ध्यान देना होगा।

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर मिले-जुले परिणाम दे सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों के लिए यह भारी पड़ सकता है। आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जिसे काबू करना मुश्किल हो सकता है। कर्ज भी बढ़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों पर विवाद करने से बचें।
2. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सेहत से जुड़ी समस्याएं लेकर आ सकता है। विशेष रूप से त्वचा या आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बिठाने में दिक्कत आएगी। अगर आप सिंगल हैं, तो प्यार के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना धोखा मिल सकता है।
3. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह समय पारिवारिक कलह का संकेत दे रहा है। बजट बिगाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। यात्राओं के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें।
खबरें और भी
4. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। शुक्र का गोचर आपके सामाजिक सम्मान को प्रभावित कर सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। रिश्तों में अविश्वास पैदा हो सकता है।
करें ये उपाय
- रोजाना 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
- शुक्रवार के दिन दही, कपूर, सफेद कपड़े या चीनी का दान किसी जरूरतमंद को करें।
- अपने आसपास साफ-सफाई रखें और रोज इत्र का प्रयोग करें।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए महिलाओं का सम्मान करना और घर की लक्ष्मी यानी अपनी पत्नी, माता और बहनों को खुश रखें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।