Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन राशियों के जीवन में होगी हलचल, पैसों और नौकरी की परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 18 Mar 2025 06:03 PM (IST)

    शनिदेव (Shani Gochar 2025) को शनिवार का दिन बेहद प्रिय है। इस दिन शनिदेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने या करियर-कारोबार मे ...और पढ़ें

    Saturn Transit 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Saturn Transit 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. 29 मार्च से मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
    2. मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा।
    3. कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से निजात मिलेगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 मार्च का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। इस दिन कर्मफल दाता शनिदेव (Shani Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव चैत्र अमावस्या की रात कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से (Saturn transit effects) कई राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    वृषभ राशि

    शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के लोगों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है। एकादश शनि के चलते आपके काम में गंभीरता आएगी। आप अपने गोल को अचीव करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का निवेश सही जगह पर करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। शनिदेव आपको शुभ फल देंगे। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य में वृद्धि होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। बड़े लोगों से आप लाभान्वित होंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यश और कीर्ति दूर-दूर तक फैलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पार्टनर का प्यार मिलेगा।

    मिथुन राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन से (Shani Gochar Lucky Zodiac Signs) मिथुन राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप दयावान और कर्मवान बनेंगे। आप प्रेम और सम्मान पाने के पात्र बनेंगे। आपके स्वभाव में विनम्रता आ सकती है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लीडरशिप वाले गुण विकसित होंगे।

    साथ ही समय के साथ आप काम को सही से करने में सफल होंगे। शनिदेव की कृपा से आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। आप टीम लीडर या किसी कस्बे का राजनेता बन सकते हैं। आपकी सफलता का श्रेय आपकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को जाता है।

    खबरें और भी

    जीवन में धीरे-धीरे सुखों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप बेहतर करेंगे। सेवा क्षेत्र में आप बेहतर कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश में जुड़े छात्रों को सफलता मिल सकती है। सरकार या बॉस से आप सम्मानित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

    कुंभ राशि

    वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। वहीं, शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान शनिदेव की दृष्टि धन भाव में रहेगी। सरकारी काम से धन लाभ होगा। वहीं, सरकार या बॉस द्वारा सम्मानित होंगे। बड़े लोगों की कृपा आप पर बरसेगी।

    जगह बदलने से आपके जीवन में चमत्कार हो सकता है। सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। गुरु के राशि परिवर्तन के बाद वाहन खरीदने में भी आप सफल होंगे। निवेश के समय घर के बड़े लोगों की सलाह लें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होगी। लोभ और क्रोध का त्याग करें। आसान शब्दों में कहें लालच न करें और न ही गुस्सा करें।

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।