Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवों के देव महादेव, मिलेगी हर कार्य में सफलता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:28 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन (Sawan 2024) का महीना सभी राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल है। भगवान शिव ...और पढ़ें

    Lord Shiva: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
    Lord Shiva: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

    HighLights

    1. वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में उपस्थित हैं।
    2. सुखों के कारक शुक्र देव 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. सावन महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन महीने में ग्रह दशा बेहद उत्तम है। इससे सभी राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। इनमें 5 राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातक के सभी बिगड़े काम सावन में बन जाएंगे। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: क्या सच में कलयुग समापन के समय यागंती मंदिर में पत्थर के नंदी जीवित हो उठेंगे?

    मेष राशि

    मेष राशि के आराध्य राम भक्त हनुमान जी हैं, जो भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। वहीं, राशि स्वामी मंगल देव हैं, जो ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति धन भाव में विराजमान हैं। इसके चलते मेष राशि के जातक न्याय और धर्म संगत कार्य कर जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मेष राशि के जातकों पर सावन महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा से जातक धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। धन भाव में गुरु के रहने से मेष राशि के जातकों को सावन महीने में विशेष लाभ प्राप्त होगा।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के आराध्य देवों के देव महादेव हैं। ग्रह संयोग भी सावन महीने में कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। वर्तमान समय में शुक्र और सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कर्क राशि के जातकों को सावन महीने में विशेष लाभ होगा। सूर्य देव 16 अगस्त तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में सूर्य देव के रहने से करियर और कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। ज्योतिषियों की मानें तो सावन महीने में कर्क राशि पर भगवान शिव मेहरबान हैं। अत: कर्क राशि के जातकों को सभी प्रकार की खुशियां प्राप्त हो रही है। सभी रुके कार्य पूरे होंगे। धन प्राप्ति के भी योग हैं।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमान जी हैं। साथ ही राशि स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। शिवजी की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति जीवनसाथी भाव में विराजमान हैं। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    मकर राशि के आराध्य भगवान शिव हैं और राशि स्वामी शनिदेव हैं। मकर राशि भगवान शिव की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बरसती है। ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय मकर राशि के जातकों के लिए गोल्डन टाइम है। भगवान शिव की कृपा से हर कार्य में सफलता मिल सकती है। शनिदेव साढ़े साती के अंतिम चरण में जातक को जीवन जीने का उद्देश्य अवश्य देते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन में रोजाना स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव का अभिषेक करें। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    सावन का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है। इस दौरान भगवान शिव की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। वर्तमान समय में मंगल देव कुंभ राशि के मातृत्व भाव को देख रहे हैं। इस भाव में मंगल और गुरु के रहने के चलते जातकों को मां का विशेष प्यार प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों को मायके से लाभ प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुंभ राशि के जातक धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Trimbakeshwar Jyotirlinga के दर्शन से सभी मुरादें होती हैं पूरी, जानें कैसे अवतरित हुआ ज्योतिर्लिंग?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।