Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Shivratri पर बनेगा 'राजयोग', इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; दूर होगी पैसों की तंगी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 15 Jul 2025 05:20 PM (IST)

    सावन शिवरात्रि व्रत (Sawan Shivratri 2025 Rajyog) करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साधक श्रद्धा ...और पढ़ें

    Sawan Shivratri 2025 Rajyog: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
    Sawan Shivratri 2025 Rajyog: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है।
    2. सावन में रोजाना महादेव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा से सखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि है। यह पर्व पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग (Sawan Shivratri 2025 Rajyog) का संयोग बन रहा है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। उनकी बिगड़ी किस्मत भी संवर सकती है। साथ ही धन की परेशानी भी दूर हो सकती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    राजयोग

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन शिवरात्रि (zodiac signs lucky on Sawan Shivratri) पर गुरु और चंद्र की युति से राजयोग बनेगा। राजयोग बनने से राशिफल की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सबसे अधिक मिलेगा। इन राशियों पर गुरु और चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल हर मनोकामना पूरी होगी, बल्कि मनचाही मुराद पूरी होगी।

    धनु राशि

    सावन शिवरात्रि (Rajyog impact on zodiac signs) के दिन मन के कारक चंद्र देव और ज्ञान के कारक गुरु देव की कृपा आप पर बरसेगी। जलीय स्थान की यात्रा पर रहेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े लोगों के लिए भी दिन मंगलकारी साबित होगा। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। थोड़े से प्रयास से ही आपको सफलता मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    तुला राशि

    सावन शिवरात्रि के दिन तुला राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन-संपत्ति अर्जन में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बड़े व्यक्ति से पुरस्कृत हो सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जलीय व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होगा। सावन शिवरात्रि के दिन सफेद चीजों का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

    सिंह राशि

    देवगुरु बृहस्पति की कृपा से भूमि या भवन की समस्या दूर हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी राजकीय कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। शिवजी की कृपा से घर पर खुशियों जैसा वातावरण रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। आप अपने कार्य या कारोबार को विस्तार रूप दे सकते हैं। बिजनेस के माध्यम से धन लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में जरूर करें रुद्राभिषेक? जानिए पूजा विधि और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।