Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Dhaiya: मकर राशि के जातकों पर कब से शुरू होगी ढैय्या? इन उपायों से पाएं शनिदेव की कृपा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 25 May 2025 03:14 PM (IST)

    शनिदेव को शनिवार का दिन बेहद प्रिय है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि की बाधा दूर होती है। इसके लिए ज्योतिष मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी क ...और पढ़ें

    Shani Dhaiya: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Dhaiya: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. न्याय का देवता शनिदेव को कहा जाता है।
    2. तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर मंगल देव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मकर राशि के जातक ऊर्जावान और साहसी होते हैं। इस राशि के जातक करियर और कारोबार दोनों क्षेत्रों में बेहतर करते हैं। ज्योतिष मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मकर राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या कब शुरू होगी और कैसे शनिदेव को प्रसन्न करें? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Shani Dhaiya: कन्या राशि के जातकों पर कब से शुरू होगी शनि की ढैय्या? इन उपायों से पाएं निजात

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग आसमानी है। वहीं, शुभ दिशा दक्षिण है और शुभ अंक दस और ग्यारह हैं। इस राशि के जातक के लिए शुभ दिन शनिवार होता है। अतः मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

    शनि गोचर 2025

    न्याय के देवता शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय शनिदेव मीन राशि में उपस्थित हैं। इसके लिए सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। आने वाले समय में शनिदेव 03 जून, 2027 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से मकर राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। वहीं, सिंह और धनु राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

    शनि ढैय्या उपाय

    मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें। साथ ही सोमवार और शनिवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही शनिवार के दिन काले चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। शनिदेव की कृपा बरसने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शनि जयंती पर सरसों के तेल से करें ये उपाय, सुख-शांति के साथ मिलेगा अपार धन!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।