Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: 29 मार्च से इन दो राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या, राहत के लिए करें ये उपाय

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 04:30 PM (IST)

    29 मार्च 2025 को शनि देव मीन राशि में गोचर (Shani Gochar 2025) करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। शनिश्च ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025 शनि की ढैय्या से राहत के उपाय।
    Shani Gochar 2025 शनि की ढैय्या से राहत के उपाय।

    HighLights

    1. 29 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं शनि देव।
    2. इस दिन रहने वाला है सूर्य ग्रहण का साया।
    3. कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा इसका प्रभाव।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शनिदेव न्याय का देवता और कर्मफलदाता कहे जाते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति को अपने जीवन में शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना जरूर करना पड़ता है। शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya) का समय ढाई साल का होता है, जिसे बहुत ही कष्टकारी माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इससे राहत पाने के कुछ उपाय। 

    इस राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

    शनि देव के राशि परिवर्तन के साथ ही यानी 29 मार्च से धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इस दौरान इस राशि को जातकों को संभलकर कार्य करने और निर्णय लेने की जरूरत है। शनि की ढैय्या के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य, रोजगार, धन, कामकाज, परिवार समेत जीवन के अन्य कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें - Shani Sadesati Mesh: इस दिन से मेष राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती, जानें डेट-समय और रखें इन बातों का ध्यान

    इस राशि पर भी पड़ेगा प्रभाव

    सिंह राशि के जातकों पर भी शनि की ढैय्या शुरू होने जा रही है। जिसके प्रभाव से इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और चोट आदि लगने का खतरा बना रहेगा। इसके साथ ही शत्रुओं के आपके ऊपर हावी रहने के भी आसार हैं। इस राशि के जातकों को शनि ढैय्या के प्रभाव से धन की हानि भी झेलनी पड़ सकती है।

    करें ये उपाय

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आप कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। इसके लिए कम-से-कम 11 शनिवार तक शनि मंदिर जाएं और छाया दान करें। इसी के साथ काले तिल, काला छाता, जूते-चप्पल, लोहा, आदि चीजों का दान करें। रोजाना खासकर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।

    खबरें और भी

    शनि दोष के दौरान शराब पीना, झूठ बोले और क्रोध करने जैसे कामों से दूरी बनाएं रखें और अच्छे कर्म करें, वरना इससे आपको अधिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं। इन सभी कार्यों को करने से शनि दोष के अशुभ प्रभाव में कुछ कमी आ सकती है।

    यह भी पढ़ें - Shani Amavasya 2025: क्या है कालसर्प दोष? शनि अमावस्या पर करें इसके निवारण के उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।