Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: शनि की चाल बदलने से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 12 Mar 2025 09:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव (Shani Gochar 2025) को न्याय करने का अधिकार प्राप्त है। कुंडली में शनि ग्रह मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार क ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में चैत्र महीने का खास महत्व है।
    2. इस महीने में रोजाना मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
    3. मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च को चैत्र अमावस्या है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं, 29 मार्च के दिन न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    शनि गोचर 2025

    वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, 29 मार्च को शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू होगी। इसके अलावा, सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी।

    मिथुन राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। शनिदेव की कृपा से कर्म क्षेत्र में आप सफल होंगे। गुरु की मेहरबानी भी आप पर बरसेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वभाव से आप दयालु और विनम्र होंगे। राजनीति क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आप अपने पराक्रम से भविष्य को स्वर्णिम बनाएंगे। अप्रैल महीने से आपके जीवन में बदलाव आएगा। शत्रु पर विजय मिलेगी। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सत्कर्म और भगवान शिव की भक्ति करें। साथ ही कार्य स्थल पर गणेश जी की प्रतिमा रखें। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। 

    तुला राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों को फायदा होगा। तार्किक क्षमता से आप विशेष काम में सफल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। घूमने का अवसर मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। शनि के राशि परिवर्तन से धन लाभ के योग बनेंगे। धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। भूमि और भवन की खरीदारी कर सकते हैं।  शत्रुओं में भय का माहौल रहेगा। भौतिक विषयों के भोग से बचें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। करियर-कारोबार को नया आयाम देने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी अपने का साथ मिलेगा। 

    खबरें और भी

    मकर राशि

    वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनिदेव के मीन राशि में गोचर से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इसके बाद से मकर राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। शनिदेव की कृपा से कोराबार में सफलता मिलेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। धार्मिक और सामाजिक कामों में सक्रियता बढ़ेगी। स्वभाव में चंचलता आएगी। लोगों की मदद के लिए आप आगे आएंगे।  सरकार से सम्मानित होंगे। राजनीति में बड़ी सफलता मिलेगी। हर सोमवार और शनिवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करें। 

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।