Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar: साल 2025 में तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 22 Nov 2024 01:52 PM (IST)

    न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च (Shani Gochar 2025) को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में शनिदेव के गोचर करने से मेष राशि के जा ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
    2. वृषभ राशि में चंद्र देव हमेशा उच्च के होते हैं।
    3. तुला राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय है। इस दिन शनिदेव की पूजा-उपासना की जाती है। न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष भी करियर में सफलता पाने के लिए शनिदेव की पूजा करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, साल 2025 में शनिदेव राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2025) करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन तीन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: साल 2025 में इन दो राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या, रहना होगा बेहद सावधान!

    कर्क राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। कर्क राशि के जातकों के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। इसके लिए हमेशा कर्क राशि को शुभ फल देते हैं। वहीं, साल 2025 में गुरु का गोचर कर्क राशि में होगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कर्क राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। इस राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः हनुमान जी की विशेष कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। निवेश से भी लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। वहीं, हनुमान जी की पूजा करने से शनि की बाधा दूर हो जाएगी।

    मकर राशि

    वर्तमान समय में मकर राशि के जातक साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। हालांकि, साल 2025 में मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। साढ़ेसाती से मुक्ति मिलते ही मकर राशि के जातकों के जीवन में नवसंचार होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नए कार्य की योजना बन सकती है। शेयर मार्केट में लाभ होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। रोजाना जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: फूटी किस्मत बदलने से पहले मिलते हैं ये संकेत, समझ लें जल्द बनेंगे अमीर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।