Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Margi 2023: 05 माह के बाद स्वराशि में मार्गी होंगे न्याय देवता, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 07:01 PM (GMT+05:30)

    Shani Margi 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के वक्री और उदित होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि नवंबर मास के प्रारंभ में शनि देव स्वरा ...और पढ़ें

    Shani Margi 2023: शनि मार्गी से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
    Shani Margi 2023: शनि मार्गी से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shani Margi 2023 Effect: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 04 नवंबर के दिन न्याय देवता शनि देव कन्या राशि में मार्गी होंगे। बता दें कि शनि इस समय स्वराशि में वक्री अवस्था में हैं और शनि के मार्गी होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शनि मार्गी के दौरान अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, तीन राशियां ऐसी है, जिन्हें शनि मार्गी से लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर पड़ेगा शनि मार्गी का शुभ प्रभाव?

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को शनि मार्गी से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरा आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान, कार्य क्षेत्र में नई सफलताएं प्राप्त होगी। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी अच्छा समय आ सकता है। साथ कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल से लाभ प्राप्त होगा। सिंह राशि की कुंडली में शश राजयोग का निर्माण होगा, जिससे भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में उन्नति के योग बनेंगे, साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

    कुंभ राशि

    शनि स्वराशि कुंभ राशि में मार्गी होंगे। शनि की सीधी चाल से कुंभ राशि से विशेष लाभ प्राप्त होगा। साथ इस दौरान शश राजयोग का निर्माण होगा जो जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत मिल रहे है। साथ ही जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में भी जातकों अच्छा मुनाफा मिलेगा।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।