Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: शनिदेव की कृपा से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Feb 2025 11:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र अमावस्या के दिन न्याय के देवता शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुं ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
    2. मंगल देव की कृपा मकर राशि पर हमेशा बरसती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से शनि की बाधा दूर होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में सूर्य और शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य देव फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली(Holi 2025 Date) के दिन मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, न्याय के देवता चैत्र अमावस्या के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इससे पहले शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-  

    शनि गोचर 2025

    न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इससे पहले शनिदेव 2 मार्च को पूर्वाभाद्रपद के तीसरे चरण में गोचर करेंगे। इससे दो राशि के जातकों को लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें: शिवजी की पूजा के समय इतनी बार बजाएं ताली, मनचाही मुराद होगी पूरी

    तुला राशि

    शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। शनिदेव की कृपा से आपको मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। ज्ञान अर्जन करने में आप सफल होंगे। आप स्वभाव से चंचल होंगे और जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं। इससे कभी कभार लाभ हो सकता है। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। हालांकि, निवेश करते समय सावधानी बरतें। आप घर के बड़े लोगों की मदद ले सकतें। उनकी राय और सहमति के बाद निवेश करें। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत करेंगे। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होगी।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनिदेव हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती चल रही है। साढ़ेसाती के दौरान जातक को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। शनिदेव के नक्षत्र चरण परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। कारोबार की परेशानी दूर होगी। कारोबार को लेकर मन में नए विचार आएंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। अटके काम में गति आएगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें। आर्थिक परेशानी दूर होगी। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।