Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: 2 मार्च तक इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Feb 2025 06:17 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2025) 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राश ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
    2. शनिदेव की कृपा तुला राशि पर हमेशा बरसती है।
    3. महादेव की पूजा करने से शनि की बाधा दूर होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, कई ग्रह राशि परिवर्तन कर चुके हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों की बिगड़ी किस्मत संवर जाएगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 31 मई तक रहेंगे। इसके साथ ही न्याय के देवता शनिदेव ने भी नक्षत्र परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 2 राशि के जातकों के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: न्याय के देवता शनिदेव कब होंगे मार्गी? नोट करें सही डेट और साढ़े साती की स्थिति

    कुंभ राशि

    वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा। शनिदेव के लग्न में रहने से कुंभ राशि के जातकों को मिलजुला परिणाम प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप एकांत होकर अपने कार्य को करेंगे। इससे काम में सफलता भी प्राप्त होगी। किसी व्यक्ति से मिलना होगा। इससे आपको लाभ होगा। विषम परिस्थिति से न घबराएं। शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन की परेशानी दूर होगी। साथ ही शुभ कामों में जीत हासिल होगी। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।

    मीन राशि

    शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इसके लिए जीवन में कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। शनिदेव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की भी कृपा बरस रही है। वहीं, शनिदेव की कृपा से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। बड़ों से सलाह लेकर काम करें। जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।