Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Zodiac Signs: 03 अक्टूबर तक इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 14 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    वर्तमान समय में शनिदेव (Saturn Transit 2025) मीन राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं मीन राश ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
    2. तुला राशि को शनिदेव शुभ फल देते हैं।
    3. महादेव की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हो गई है। इसके साथ ही सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या प्रारंभ है।

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस नक्षत्र में शनिदेव कई महीने तक रहेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन दोनों राशियों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: धनु राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

    शनि नक्षत्र परिवर्तन (Shani gochar 2025)

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव (Shani Nakshatra Parivartan 2025) 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 28 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 52 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शनिदेव 03 अक्टूबर तक रहेंगे। इस दौरान दो राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

    मकर राशि

    कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। शनिदेव की कृपा से जॉब और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि के बल पर आप धन कमाने में सफल होंगे। हालांकि, धन का निवेश सोच समझकर करें। राजनीति से जुड़े लोगों की लॉटरी लगने वाली है। सभी बिगड़े काम बनेंगे। दोस्तों का साथ मिल सकता है। शनिवार के दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें। साथ ही शिवजी की पूजा करें।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    शनिदेव की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से दूर की यात्रा कर सकते हैं। आपको मनमुताबिक चीजों की प्राप्ति होगी। जॉब या कारोबार के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा। राजकीय लोगों से आपको सम्मान मिल सकता है। धन का सदुपयोग करें। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। कर्म पथ पर अग्रसर रहें।

    मीन राशि

    शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसके लिए ये सात्विक और धार्मिक होते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। उनकी कृपा से जॉब में बेहतर करते हैं। हालांकि, कारोबार में परेशानी का सामाना करना पड़ता है। शनिदेव की कृपा से मिले जुले फल मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत करने से न घबराएं। बिगड़े काम बनेंगे। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। विवाद से दूर रहें। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: सिंह राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'