Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: बहुत जल्द इन राशियों को मिलेगी शनि की बाधा से निजात, हर परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 06 Feb 2025 07:14 PM (IST)

    मई महीने में मायावी ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले मार्च महीने में शनिदेव (Shani Gochar 2025) कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: किन राशियों को मिलेगी शनि से राहत?
    Shani Gochar 2025: किन राशियों को मिलेगी शनि से राहत?

    HighLights

    1. कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
    2. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
    3. न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव को अशुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, शनिदेव कर्मफल दाता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को कभी निराश नहीं करते हैं। उन्हें कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जातक को अल्प समय में सफलता मिलती है।

    न्याय के देवता शनिदेव की कुदृष्टि (बुरी दृष्टि) पड़ने पर जातक को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति लाख चाहकर भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ जाता है। ऐसा शनि की साढ़ेसाती, शनि की ढैय्या और शनि की महादशा के दौरान होता है। इसके साथ ही बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव अवश्य ही दंडित करते हैं।

    वर्तमान समय में मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातक शनि की ढैय्या से पीड़ित हैं। ज्योतिषियों की मानें तो बहुत जल्द शनिदेव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: नया साल शुरू होने से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, पैसों की किल्लत से मिलेगा छुटकारा

    कर्क राशि

    शनिदेव के कुंभ राशि में रहने के दौरान कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। अगले महीने यानी मार्च महीने में शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहेंगे। शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती का पहला चरण शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: अगले साल गुरु और शनि समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।