Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Sade Sati: जानें, कब मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति ?

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 29 Apr 2024 03:31 PM (IST)

    शास्त्रों में निहित है कि भले ही कोई कितनी भी चालाकी से बुराई कर लें। शनि देव बुरे कर्म करने वाले लोगों को कभी क्षमा नहीं करते हैं। ज्योतिषियों की मान ...और पढ़ें

    Shani Sade Sati: जानें, कब मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति ?
    Shani Sade Sati: जानें, कब मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति ?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में शनि देव को मोक्ष प्रदाता और कर्मफल दाता कहा जाता है।
    2. साढ़े साती और ढैय्या के दौरान जातक को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है।
    3. वर्तमान समय में मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Sade Sati: सनातन धर्म में शनि देव को मोक्ष प्रदाता और कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। अतः इन दोनों राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसती है। हालांकि, बुरे कर्म करने पर शनिदेव दंड भी देते हैं। शास्त्रों में निहित है कि भले ही कोई कितनी भी चालाकी से बुराई कर लें। शनि देव बुरे कर्म करने वाले लोगों को कभी क्षमा नहीं करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शनि की महादशा, साढ़े साती और ढैय्या के दौरान जातक को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। इस दौरान जातक को शिव जी के शरणागत रहना चाहिए। वर्तमान समय में मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। हालांकि, मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में मकर राशि के जातकों में मन में यह जिज्ञासा है कि कब उन्हें साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

    मीन राशि

    वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। इसके पश्चात द्वितीय चरण शुरू होगा और अंतिम चरण 8 अगस्त, 2029 तक चलेगा। आसान शब्दों में कहें तो मीन राशि के जातकों को 8 अगस्त, 2029 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और 29 मार्च, 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों को 3 जून, 2027 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।

    मकर राशि

    अगर आपकी राशि मकर है, तो आपको आगामी वर्ष में साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। ज्योतिषियों की मानें तो अंतिम चरण में शनि देव जातक को अधिक परेशान नहीं करते हैं, बल्कि जातक पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, गुरु के राशि परिवर्त्तन से मकर राशि के जातकों को 01 मई से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, मकर राशि के जातकों को 29 मार्च, 2025 को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। अतः मकर राशि के जातकों को 29 मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस दौरान शनि की साढ़े साती के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'