Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के दौरान इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पैसों की किल्लत होगी दूर

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 04:50 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि नवरात्र के दौरान (Shardiya Navratri 2025) जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही सुख और सौभाग्य ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र का धार्मिक महत्व
    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. आश्विन का महीना बेहद खास होता है।
    2. इस महीने में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
    3. मां दुर्गा की पूजा करने से दुखों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। यह पर्व हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मां दुर्गा और उनके नौ रूपों के निमित्त व्रत रखा जाता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा और बुध देव की कृपा बरसेगी। ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    बुध गोचर 2025

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 सितंबर को दिन में 11 बजकर 6 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 02 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 03 अक्टूबर को बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान बुध देव नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि को लाभ होगा।

    कन्या राशि

    बुध गोचर से कन्या राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके विचार में प्रगाढ़ता आएगी। आप हाजिर जवाब होंगे। आपके व्यवहार की प्रसंशा की जाएगी। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। कारोबार के माध्यम से आपका विस्तार होगा। बुध देव की कृपा से शारदीय नवरात्र में धन लाभ होगा। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। कई क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    सिंह राशि

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव आपको शुभ फल देंगे। आपका स्वभाव विनम्र होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने गुणों के कारण लोकप्रिय होंगे। मां दुर्गा की कृपा से आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। कई मामलों में धन संबंधी परेशानी होगी।

    मकर राशि

    बुध देव की कृपा से आपके धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपकी वाणी मधुर होगी। करियर क्षेत्र में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आप अच्छे वक्ता होंगे। आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। आपके विचार से लोग प्रभावित होंगे। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। इसके साथ ही धन कमाने में भी आप कामयाब होंगे। शारदीय नवरात्र के दौरान निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: किस दिन से शुरू होगा आश्विन का महीना? नोट करें प्रमुख व्रत-त्योहार की सही डेट

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: पितृ पक्ष से लेकर शारदीय नवरात्र तक, सितंबर महीने में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।