Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों को प्राप्त होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 05:58 PM (GMT+05:30)

    Shukra Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र देव 3 नवंबर को सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों को प्राप्त होगा लाभ
    Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों को प्राप्त होगा लाभ

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है।
    2. कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
    3. वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Gochar 2023 in Kanya Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, कमजोर होने पर सुखों में कमी होने लगती है। वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं और जल्द राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    ज्योतिष पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 3 नवंबर को सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 12 नवंबर को हस्त और 24 नवंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 30 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि का स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा हैं। राशि परिवर्तन के दौरान शुक्र देव प्रेम भाव को देखेंगे। इस भाव में शुक्र के गोचर से परिवार में सुखों का आगमन होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वहीं, मान-समान, पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा, वृषभ राशि के जातकों के प्रेम विवाह भी तय हो सकते हैं।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्या माँ दुर्गा हैं। कन्या राशि में गोचर के दौरान शुक्र तुला राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में शुक्र के विराजमान होने से तुला राशि के जातक सुख हेतु धन व्यय कर सकते हैं। इस दौरान मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आय के भी नए योग बन सकते हैं। शुक्र देव की कृपा से रिश्ता भी तय हो सकता है।

    खबरें और भी

    वृश्चिक राशि

    राशि परिवर्तन के दौरान शुक्र देव वृश्चिक राशि के आय भाव को देखेंगे। इससे वृश्चिक राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्तोत्र बनेंगे। करियर और कारोबार में भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। नवंबर माह में सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इससे वृश्चिक राशि के जातकों को नवंबर महीने में सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

    मीन राशि

    कन्या राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव मीन राशि के जीवनसाथी भाव को देखेंगे। इसके अलावा, मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा, जीवनसाथी भाव में शुक्र के गोचर से विवाह हेतु रिश्ता भी आ सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। शुक्र गोचर के दौरान मीन राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'