Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2023: 2 अक्टूबर को सिंह राशि में होगा शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 04:15 PM (IST)

    Shukra Gochar 2023 ज्योतिषियों की मानें तो हर महीने (25 दिनों पर) शुक्र का राशि परिवर्तन होता है। कई अवसर पर शुक्र वक्री चाल भी चलते हैं। वर्तमान समय ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2023: 2 अक्टूबर को सिंह राशि में होगा शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
    Shukra Gochar 2023: 2 अक्टूबर को सिंह राशि में होगा शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    HighLights

    1. शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
    2. शुक्र मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
    3. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Gochar 2023 in Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। वहीं, कुंडली में शुक्र कमजोर रहने पर जीवन में सुखों की कमी होने लगती है। ज्योतिषियों की मानें तो लगभग हर महीने शुक्र का राशि परिवर्तन होता है। कई अवसर पर शुक्र वक्री चाल भी चलते हैं। वर्तमान समय में शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं और अगले महीने 2 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर कहें तो 3 राशियों के लिए आगामी माह शुभ रहने वाला है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को मध्य रात्रि 1 बजकर 02 मिनट (अनुमानित) पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 17 अक्टूबर को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को प्रातः काल 05 बजकर 13 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र हैं। वहीं, इस राशि की आराध्या यानी राशि देवी जगत जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः सिंह राशि के जातकों पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सिंह राशि के जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, शुक्र ग्रह के गोचर से सिंह राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही बिगड़े काम भी बन जाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता भी आ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shani Sade Sati: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्या माँ दुर्गा हैं। जगत जननी मां जगदंबा की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, अक्टूबर महीने में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापार में विस्तार होगा। आय के नए स्तोत्र मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'