Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2023: 30 नवंबर को शुक्र देव तुला राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 01:39 PM (IST)

    कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में निरंतर तरक्की करता रहता है। इसके ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2023: 30 नवंबर को शुक्र देव तुला राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि
    Shukra Gochar 2023: 30 नवंबर को शुक्र देव तुला राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

    HighLights

    1. कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती है।
    2. शुक्र देव 30 नवंबर की रात 01 बजकर 40 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. शुक्र देव 05 दिसंबर को स्वाति और 16 दिसंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2023 in Tula Rashi: शुक्र देव सुखों के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में निरंतर तरक्की करता रहता है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शुक हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो तकरीबन 25 दिनों में शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों को भाव अनुसार लाभ प्राप्त होता है। जल्द ही शुक्र देव तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। इससे 4 राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    शुक्र देव 30 नवंबर की रात 01 बजकर 40 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 05 दिसंबर को स्वाति और 16 दिसंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

    यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    धनु राशि

    तुला राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। कुल मिलाकर कहें तो धनु राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसने वाली है।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों को भी शुक्र राशि परिवर्तन के दौरान लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। इससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। इस दौरान कुम्भ राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि, शुक्र के तुला राशि में गोचर के दौरान कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

    कन्या राशि

    शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या राशि को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में अपार वृद्धि होगी। इस राशि के जातक सुख-सुविधाओं की पूर्ति हेतु धन का व्यय करेंगे। साथ ही सैर-सपाटे का भी प्लान बनेगा।

    यह भी पढ़ें : जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'