Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2024: प्रदोष व्रत से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, दुखों से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 28 Dec 2024 12:03 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से महादेव की पूजा (Lord Shiv Puja Vidhi) करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है। ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    2. पौष महीने का पहला प्रदोष व्रत 28 दिसंबर को है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से संकटों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 दिसंबर को प्रदोष व्रत किया जा रहा है। यह पर्व महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना यथाशीघ्र पूर्ण होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि प्रदोष व्रत के दिन सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन (Shukra Gochar 2024 In Aquarius Rashi) करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: खरमास के दौरान पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, मिट जाएंगे सारे दुख एवं कष्ट

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2024)

    वर्तमान समय में शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। शुक्र देव के आराध्य भगवान शिव हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि (Shukra Gochar 2024) में गोचर करेंगे। शुक्र देव कुंभ राशि में अगले साल 27 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्र देव 4 जनवरी को शतभिषा और 13 जनवरी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    इन राशियों को होगा लाभ

    शुक्र देव के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। वहीं, कुंभ राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे। शुक्र देव के शतभिषा नक्षत्र में करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कुंभ होती है। अतः कुंभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं, मेष राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के नवीन साधन एवं योग बनेंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलन होगा। इससे रुके काम बन सकते हैं। इस दौरान रिश्ते भी आ सकते हैं। रिश्ता तय भी हो सकता है। वहीं, मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा हमेशा बरसती है। हालांकि, धन का व्यय होगा। धन अधिक खर्च होगा। विलासता पर धन का खर्च कर सकते हैं। बिगड़े काम बन सकते हैं। बड़ों से प्यार और स्नेह मिल सकता है। पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी