Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2025: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 12 Dec 2024 02:20 PM (IST)

    राशिफल के अनुसार जनवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन करन ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है।
    2. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 In Aquarius Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र देव की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक के आय और सौभाग्य में भी समय के साथ वृद्धि होती है। ज्योतिष भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं, जल्द ही शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: खरमास में इन दो राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, करियर में लग जाएंगे चार चांद

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2024)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि (Shukra Gochar 2024) में गोचर करेंगे। इस दौरान 4 जनवरी को शतभिषा और 13 जनवरी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 28 जनवरी को मीन राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस समय देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा मेष राशि के जातकों पर बरस रही है। आने वाले समय में शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को भी लाभ होगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। धन लाभ होगा। रुके एवं बिगड़े काम बनेंगे। पार्टनर से प्यार मिलेगा। कोई महंगा उपहार मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में भी उन्नति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

    कर्क राशि

    सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा। निवेश से प्रॉफिट होगा। वर्तमान समय में कर्क राशि के जातकों पर भी गुरु ग्रह की कृपा बरस रही है। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में प्रमोशन मिल सकता है। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। पुराने मित्र का घर आगमन होगा। चंद्र एवं शुक्र देव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि को भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को शुक्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। जनवरी महीने में शुक्र देव की विशेष कृपा मीन राशि के जातकों पर बरसेगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। घर पर मंगल कार्य का आयोजन होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।