Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2024: 31 मार्च को मीन राशि में शुक्र देव करेंगे गोचर, इन 2 राशियों को मिलेगा बिछड़ा प्यार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Mar 2024 02:10 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उन्हें अल्प समय में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। साथ ही मनचाहा प्यार मिलता है। ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: 31 मार्च को मीन राशि में शुक्र देव करेंगे गोचर
    Shukra Gochar 2024: 31 मार्च को मीन राशि में शुक्र देव करेंगे गोचर

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है।
    2. वर्ष 2024 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
    3. शुक्र ग्रह मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Pisces Rashi: ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह बली होता है, उन्हें अल्प समय में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। साथ ही मनचाहा प्यार मिलता है। विवाह भी ऊंचे कुल या परिवार में होता है। वर्तमान समय में शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और जल्द ही मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को बिछड़ा प्यार मिल सकता है। आइए, इन 2 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    वर्तमान समय में शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और 31 मार्च को संध्याकाल 04 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 03 अप्रैल को उत्तर भाद्रपद और 14 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 24 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष 2024 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इसकी शुरुआत 1 मई से हो सकती है। वहीं, प्यार के मामले में अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में शुक्र देव के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को बिछड़ा प्यार मिल सकता है। साथ ही प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। इसके अलावा, विवाह भाव में शुक्र की दृष्टि से अप्रैल महीने में रिश्ते भी तय हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    मीन

    ज्योतिषियों की मानें तो मीन राशि को अप्रैल महीने में बिछड़ा प्यार मिल सकता है। शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। अतः हमेशा उच्च और शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में राहु का भी गोचर मीन राशि में है। वहीं, केतु का गोचर कन्या राशि में है। राहु-केतु और शुक्र के गोचर करने या दृष्टि बनाने से मीन राशि के जातकों को 24 अप्रैल तक सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही पुराने प्यार की वापसी भी हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'