Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2024: रविवार को मीन राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, 4 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:24 PM (IST)

    वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। अतः इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती रहती है। मीन राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव वृषभ राशि के आ ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: रविवार को मीन राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव
    Shukra Gochar 2024: रविवार को मीन राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव

    HighLights

    1. सुखों के कारक शुक्र देव 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।
    2. इस दौरान 03 अप्रैल को उत्तर भाद्रपद और 14 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
    3. शुक्र के गोचर करने से मीन राशि की किस्मत बदलने वाली है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Pisces Rashi: सुखों के कारक शुक्र देव 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र ग्रह के बली होने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    शुक्र देव 31 मार्च को संध्याकाल 04 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 03 अप्रैल को उत्तर भाद्रपद और 14 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 24 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। अतः इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती रहती है। मीन राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव वृषभ राशि के आय भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में शुक्र देव के रहने से वृषभ राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं पर धन व्यय होगा। अचानक से धन लाभ के भी योग बनेंगे। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे।

    मिथुन राशि

    मीन राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव मिथुन राशि के करियर भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में शुक्र देव के रहने से मिथुन राशि के जातकों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही सुखों में वृद्धि होगी। अगर आप जॉब की तलाश में हैं, तो करियर को नया आयाम मिल सकता है।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। हालांकि, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। अतः कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, शुक्र के भाग्य भाव में विराजमान होने से कर्क राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। भाग्य के सहारे आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी।

    मीन राशि

    मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। अतः हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में राहु का भी गोचर मीन राशि में है। वहीं, शुक्र के गोचर करने से मीन राशि की किस्मत बदलने वाली है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। अगर नवीन कार्य करने की सोच रहे हैं, तो गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्र के दिनों में कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'