यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Gochar 2024: गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ
ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में शुक ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम, विवाह और सुख का कारक माना जाता है।
- ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव 25 से लेकर 27 दिनों तक एक राशि में रहते हैं।
- वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन करेंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Sagittarius Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम, विवाह और सुख का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव 25 से लेकर 27 दिनों तक एक राशि में रहते हैं। इसके पश्चात, एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-
शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में शुक्र देव 25 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 09 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।
यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान
कुंभ राशि
.jpg)
वर्तमान समय में कुंभ राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। इस राशि के जातक के लिए जनवरी का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने शुक्र देव आपके आय भाव को देखंगे। इससे आपको करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है। बिगड़े काम बन सकते हैं। शनि देव की कृपा आप पर बरस सकती है। साथ ही नए कार्य का श्रीगणेश मकर संक्रांति के बाद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
.jpg)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है। वर्तमान समय में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। वहीं, राशि परिवर्तन के बाद धन भाव को देखेंगे। इस भाव में शुक्र के रहने से वृश्चिक राशि के जातकों को जनवरी महीने में धन लाभ के योग हैं। साथ ही अकस्मात धन भी प्राप्त हो सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी
डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'