Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2024: गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:59 PM (IST)

    Shukra Gochar 2024 ज्योतिषियों की मानें तो 18 जनवरी को सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजम ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत
    Shukra Gochar 2024: गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत

    HighLights

    1. हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है।
    2. इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है।
    3. ज्योतिषियों की मानें तो 18 जनवरी को ही सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024 in Sagittarius Rashi: हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार पौष महीने में 18 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो 18 जनवरी को ही सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    सुखों के कारक शुक्र देव 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा और 09 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 12 फरवरी को शुक्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 07 मार्च तक रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    कुंभ राशि

    वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। इस राशि में साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि देव कर्म अनुसार फल देते हैं। अतः कुम्भ राशि के जातकों को कर्म अनुसार शुभ और अशुभ परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, वर्ष 2024 के प्रथम तिमाही में कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुम्भ राशि वालों की कमाई बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। अगले 25 दिनों तक समय शुभ रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि

    वर्ष 2024 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। गुरु के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इससे पूर्व वर्तमान समय में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र के राशि परिवर्तन से भी वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ होगा। इस समय में स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। 12 फरवरी तक आपको अकस्मात धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में भी तेजी देखने को मिलेगी। जॉब बदल सकते हैं। इससे आय में बढ़ोतरी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'