शुक्र अपने ही नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की पलटेंगे किस्मत
6 से 16 अप्रैल 2026 तक शुक्रदेव अपने ही भरणी नक्षत्र में संचरण करेंगे। जानें इस खास संयोग का कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ ...और पढ़ें

शुक्र गोचर 2026: इन लोगों के जीवन में आएगा बड़ा तूफान या सुख?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विलासिता, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो सीधा असर हमारे जीवन की सुख-सुविधाओं और संबंधों पर पड़ता है। इसी क्रम में, 6 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक शुक्रदेव मेष राशि के भरणी नक्षत्र में संचरण करने जा रहे हैं।
भरणी नक्षत्र और शुक्र का खास संयोग
इस गोचर की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शुक्र स्वयं भरणी नक्षत्र के स्वामी हैं। इसके अधिपति देवता 'यम' हैं, जो अनुशासन और कर्मों के फल का प्रतीक माने जाते हैं। जब शुक्र अपने ही नक्षत्र में होते हैं, तो उनकी शक्तियां दोगुनी हो जाती हैं। यह समय जीवन में किसी बड़े बदलाव और पुरानी आदतों को छोड़कर नई शुरुआत करने का संकेत दे रहा है।
कर्क राशि (Cancer)
प्रेम: कर्क राशि वालों के लिए शुक्रदेव का भरणी नक्षत्र में गोचर आपके कामकाज और निजी जीवन को एक-दूसरे से जोड़ देगा। इस दौरान आप प्यार में किसी दिखावे या अस्थायी आकर्षण के बजाय एक ऐसी स्थिरता ढूंढेंगे जो लंबे समय तक साथ दे। आप चाहेंगे कि आपका पार्टनर न केवल आपकी भावनाओं को समझे, बल्कि आपकी जिम्मेदारियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर चले।
धन: करियर की बात करें तो भरणी नक्षत्र आपके लिए तरक्की और धन लाभ के अच्छे योग बना रहा है। आपकी पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी और समाज में आपकी साख बढ़ेगी। बस एक बात का ध्यान रखें, ऑफिस की टेंशन को घर की दहलीज के अंदर न लाएं, वरना सुकून कम हो सकता है।
खबरें और भी
उपाय: मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं और अपने व्यवहार में सादगी व विनम्रता बनाए रखें।
सिंह राशि (Leo)
प्रेम: सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य भाव में शुक्रदेव का भरणी नक्षत्र में आना प्रेम जीवन में एक नई रूहानियत लेकर आएगा। मुमकिन है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर खिंचे चले जाएं जिनकी सोच या रहन-सहन आपसे बिल्कुल अलग हो। रिश्तों में यह नयापन और आध्यात्मिक जुड़ाव आपको एक अजीब सी दिमागी शांति देगा।
धन: पैसों के मामले में किस्मत और भरणी नक्षत्र दोनों ही आपके साथ खड़े हैं। अगर निवेश को लेकर मन में थोड़ी भी दुविधा हो, तो घर के बड़ों या अपने गुरु से मशवरा जरूर लें। इस दौरान यात्राओं पर खर्च तो होगा, लेकिन यकीन मानिए यह पैसा आगे चलकर आपके लिए बड़े फायदे की वजह बनेगा।
उपाय: गेहूं या गुड़ का दान करें और नियमित रूप से अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें।
कन्या राशि (Virgo)
प्रेम: कन्या राशि वालों के लिए आठवें भाव में शुक्रदेव का भरणी नक्षत्र से गोचर रिश्तों में काफी उथल-पुथल या बड़े बदलाव ला सकता है। प्यार में गहराई तो बढ़ेगी, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे हालात भी बन सकते हैं जहां आपके सब्र का इम्तिहान होगा। पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी पर काबू रखें, क्योंकि आपकी समझदारी ही इस रिश्ते को टूटने से बचाएगी।
धन: आर्थिक नजरिए से भरणी नक्षत्र का यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी भी तरह के शॉर्टकट, सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूरी बना लें। अगर किसी के साथ मिलकर पैसों का लेनदेन कर रहे हैं, तो कागजी कार्रवाई और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखें।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक फैसला न लें।
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: शुक्र गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी गुड न्यूज
यह भी पढ़ें- 6 अप्रैल से शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों पर बरसेगा प्यार और अपार पैसा
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com