विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुक्र गोचर 10 अगस्त: धनु राशि वाले वर्कप्लेस में बरतें सावधानी, शुक्रवार के दिन किए गए उपाय बदल सकते हैं किस्मत

Published: Sun, 09 Aug 2026 04:23 PM (IST)

10 अगस्त 2026 को शुक्रदेव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रेम, धन और रिश्तों पर गहरा असर होगा। यह ...और पढ़ें

शुक्र गोचर 10 अगस्त: हस्त नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, जानें सभी राशियों पर प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)

शुक्र गोचर 10 अगस्त: हस्त नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, जानें सभी राशियों पर प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 10 अगस्त 2026 को शुक्रदेव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष की मानें तो शुक्र को प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा, कला और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है।

हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस गोचर का असर व्यक्ति की सोच, भावनाओं, रिश्तों और आर्थिक फैसलों पर भी देखने को मिल सकता है। इस गोचर के प्रभाव से जहां कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं वहीं कुछ को धैरती बनाए रखना होगा।

अगर आपकी राशि तुला से लेकर मीन तक कोई भी है तो यहां जानिए आपके लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ हो सकता है या इस दौरान कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है। साथ ही, कुछ ऐसे उपाय भी यहां जानें जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

तुला राशि 

शुक्रदेव आपके द्वादश भाव (व्यय, विदेश और अध्यात्म का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपके काम की गति धीरे-धीरे सुधरेगी। आपकी सही बातचीत और समझदारी से दफ्तर के पुराने मामले सुलझेंगे।

विदेश से जुड़े कामों और धार्मिक गतिविधियों से आपको अच्छे अनुभव मिलेंगे। अपने बजट का ध्यान रखें और फालतू खर्चों से बचकर आगे बढ़ें।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

शुक्रदेव आपके एकादश भाव (लाभ और इच्छाओं का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। दोस्तों और पैसों की उम्मीदों के मामले में सही योजना बनाकर चलें।

पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। मिलकर किए जाने वाले कामों में सही तालमेल बनाकर रखें। धैर्य से काम करने पर आगे चलकर अच्छा फल मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार को जरूरतमंद इंसान को सफेद भोजन दान करें।

धनु राशि

शुक्रदेव आपके दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। अपने काम से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने से काम की तारीफ मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

मन में धैर्य बनाए रखें और दफ्तर में किसी से मतभेद न होने दें। शांत रहकर अपना काम करते रहें।
उपाय: शुक्रवार को मंदिर में जाकर शुद्ध घी चढ़ाएं।

मकर राशि

शुक्रदेव आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने से उच्च शिक्षा, यात्रा और काम को आगे बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे।

बड़ों और अनुभवी लोगों की सही सलाह आपको बड़े फैसले लेने में मदद करेगी। नया हुनर सीखने और अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए समय बहुत शुभ है।
उपाय: शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ राशि

शुक्रदेव आपके अष्टम भाव (परिवर्तन और शोध का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। लंबे समय के लिए की गई पैसों की योजना बहुत फायदेमंद साबित होगी। गहराई से सोच-समझकर किया गया निवेश अच्छे परिणाम देगा।

आपके स्वभाव और मन की शांति में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें और नियम से काम करें।
उपाय: शुक्रवार को किसी गरीब को चीनी का दान करें।

मीन राशि

शुक्रदेव आपके सप्तम भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपके रिश्तों और साझेदारी के कामों में ज्यादा समझ की जरूरत होगी।

आपस में साफ बातचीत करने से मन के भ्रम दूर हो जाएंगे। बिना सोचे-समझे किसी से कोई बड़ा वादा न करें। अपनों पर भरोसा बनाए रखें और शांत रहें।
उपाय: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की स्तुति करें।

यह भी पढ़ें- 10 अगस्त को शुक्रदेव का हस्त नक्षत्र में गोचर: जानें मेष से कन्या राशि तक का राशिफल और अचूक उपाय

यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर से धनु और मीन राशि वालों को करियर- व्यापार में मिलेगी गुड न्यूज, छुएंगे नई ऊंचाइयां

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com