Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर चमक उठेगा 2 राशियों का सितारा, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 07:28 PM (IST)

    शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। भगवान शिव की ...और पढ़ें

    शुक्र प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या न करें? (Image Source: AI-Generated)

    शुक्र प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या न करें? (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. 16 जनवरी 2026 को है शुक्र प्रदोष व्रत।

    2. वृश्चिक और कुंभ राशि को मिलेगा विशेष लाभ।

    3. शिवजी की पूजा से सुखों में वृद्धि होती है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 16 जनवरी को प्रदोष व्रत है। शुक्रवार के दिन पड़ने के चलते यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र प्रदोष व्रत पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत (Shukra Pradosh Vrat 2026 Benefits) पर मन के कारक चंद्र देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों (Lucky Zodiac Signs for Shukra Pradosh) को विशेष लाभ होगा। इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 16 जनवरी को सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 18 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि

    8

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों पर शिवजी (Lord Shiva and Venus Blessings) की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपके जीवन में शुभ और मंगल का आगमन होगा। धन की परेशानी दूर होगी। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। आपके प्रयास की सराहना की जाएगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर या कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। चिंता और तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। किसी अपने या खास व्यक्ति से मिलना होगा। इससे कई बिगड़े काम बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे जीवन की नई रुपरेखा तैयार होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आप फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    11

    कुंभ राशि के जातकों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसेगी। उनके कृपा से न केवल पैसों संबंधी परेशानी दूर होगी। वहीं, जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर पर मांगलिक कार्य होंगे। जीवन का उद्देश्य पता चलेगा। शिवजी की कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार के विस्तार की प्लानिंग करेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय उन्हें सफेद पुष्प और फल अवश्य ही अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: अगर हाथ में नहीं टिकता पैसा, तो प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के दिन करें पार्वती चालीसा का पाठ, जीवन के सभी दुखों का होगा अंत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।