Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण के साये में बदलेगी तकदीर, लेकिन इन राशियों को रहना होगा सावधान
17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या है, जिस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के ...और पढ़ें

Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण का सही समय
HighLights
मायावी ग्रह राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं।
मायावी ग्रह केतु सिंह राशि में विराजमान हैं।
देवगुरु बृहस्पति जून महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि, सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं रहने वाला है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार संध्याकाल में 05 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और रात 07 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। वहीं, कई राशि के जातकों को ग्रहण के दिन सावधान रहने की जरूरत है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो उत्तम फल देने वाला नहीं है। इसके लिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। मेष राशि के जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मिश्रित भरा रहेगा। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। इसके साथ ही बुरी संगतियों और अपराध से दूर रहें। देवी मां दुर्गा के नामों का जप करें।
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण कई मामलों में शुभ रहने वाला है। धन प्राप्ति के योग हैं। हालांकि, महादशा अनुकूल नहीं रहा तो आपको नुकसान भी हो सकता है। यात्रा के योग हैं। लेकिन नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। भगवान गणेश के नामों का जप करें।
खबरें और भी
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण उत्तम नहीं है। अगर महादशा अनुकूल है, तो लाभ हो सकता है। खासकर, राहु के चलते अचानक धन लाभ होगा। महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
सिंह राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। अतः सूर्य ग्रहण का विपरीत प्रभाव सिंह राशि वालों पर पड़ सकता है। विष्णु जी की कृपा बरसने पर परेशानी दूर होगी।
कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मामलों में शुभ नहीं रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि किसी से बहस हो। अपनी वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि

सूर्य ग्रहण का विपरीत प्रभाव तुला राशि के जातकों पर पड़ सकता है। मायावी ग्रह आपको भ्रमित कर सकते हैं। इसके लिए जीवन में सोच समझकर आगे बढ़ें। अहम फैसले लेते समय घर के बड़ों की मदद लें। मां दुर्गा के नामों का जप करें।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी ग्रहण मंगलकारी साबित नहीं होगा। मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। भौतिक सुखों में कमी आएगी। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। हालांकि, भूमि-भवन मामले में लाभ मिलेगा।
धनु राशि

अगर आपकी कुंडली में महादशा शुभ ग्रहों की चल रही है, तो शुभ परिणाम मिल सकता है। वहीं, गुरु स्वामी होने के चलते राहु से विपरीत फल मिलेगा। इससे मानसिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है। भगवान विष्णु के नामों का जप करें।
मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण कई मामलों में शुभ साबित हो सकता है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, अनाप-शनाप खर्च हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। भगवान शिव के नामों का जप करें।
कुंभ राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण उस समय लगने वाला है, जब सूर्य देव कुंभ राशि में रहेंगे। अतः कुंभ राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। भगवान शिव की कृपा बरसने पर आपको शुभ फल मिल सकता है। महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण प्रतिकूल रहने वाला है। भूमि संबंधित विषयों को लेकर विवाद हो सकता है। सही दशा होने पर मांगलिक काम में खर्च होंगे। हालांकि, ग्रहण के दिन कोई शुभ काम न करें। किसी अप्रिय का भी संकेत है। इसके लिए सावधान रहें। विष्णु जी के नामों का जप करें।
यह भी पढ़ें- Grahan 2026 List: नए साल का पहला ग्रहण कब लगेगा? सूर्य-चंद ग्रहण, ब्लड मून-रिंग ऑफ फायर समेत पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें- Grahan 2026: नए साल में कब-कब लगेगा ग्रहण, पहले ही जान लें तारीख
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।