विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुलाई में सूर्य, मंगल और शुक्र बदल रहे हैं गोचर, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा

Published: Wed, 25 Jun 2025 02:50 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 02:56 PM (IST)

ग्रह गोचर के लिहाज से जुलाई 2025 बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य, मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे, जबकि गुरु, शनि ...और पढ़ें

जुलाई में तीन ग्रह बदल रहे हैं राशियां और तीन ग्रहों की स्थिति में हो रहा है बदलाव।

जुलाई में तीन ग्रह बदल रहे हैं राशियां और तीन ग्रहों की स्थिति में हो रहा है बदलाव।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रहों की स्थिति में बदलाव की वजह से कुछ राशियों के जातकों को आय, प्रतिष्ठा और प्रॉपर्टी के मामले अच्छा लाभ होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी कई पॉजिटिव चेंज दिखेंगे। जानते हैं किन राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत।

मगर, इससे पहले जानते हैं गोचर में क्या बदलाव होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 9 जुलाई 2025 की रात 10:50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शनि देव सुबह 7:24 पर मीन राशि में वक्री होंगे। 16 जुलाई को सूर्य देव शाम 5:17 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

18 जुलाई को बुध सुबह 9:45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होंगे और 24 जुलाई शाम 7:42 मिनट पर कर्क राशि में अस्त होंगे। 26 जुलाई को शुक्र सुबह 8:45 पर मिथुन में गोचर करेंगे। 28 जुलाई को मंगल शाम 7:02 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों के लोगों को मिलेगा लाभ

Mesh

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अच्छा बीतेगा। गुरु के मिथुन राशि में उदित होने और शुक्र में मिथुन राशि में गोचर करने से पारिवारिक सुख मिलेगा। धर्म-कर्म के काम कर सकते हैं। छोटी मंगलकारी यात्राएं हो सकती हैं। मेष राशि के लोगों को रोग, ऋण और शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। अगर किसी विवाद में फंसे थे, तो अब निकल सकेंगे। इस समय में धन लाभ के भी योग बनेंगे और लग्जरी के साथ समय बीतेगा।

Mithun

मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनने के साथ ही पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपनी बातों को मजबूती के साथ रखेंगे और लोग उन्हें सुनेंगे।

Dhanu

धनु राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। पार्टनरशिप के काम में लाभ होने की उम्मीद इस समय पर की जा सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। अपने रहन-सहन का स्तर ऊंचा करने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- 13 जुलाई से शनि की होगी उल्टी चाल, इन राशि वालों का लाएगी गोल्डन टाइम 

Kumbh

कुंभ राशि के जातकों को पूर्व में किए गए काम का लाभ मिलेगा। इस समय पर वे अपने मनोरंजन के लिए समय निकाल सकेंगे। इस दौरान आय बढ़ाने के साधनों पर काम करेंगे, तो लाभ मिलेगा। संतान का सुख मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

Meen

मीन राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि की चीजें आ सकती हैं। भूमि या भवन या वाहन खरीदने की योजना पर काम कर सकते हैं। पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे, तो लाभ मिलेगा। संतान सुख मिलेगा और आय बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

यह भी पढ़ें- मां कामाख्या देवी में लगा है अंबुबाची मेला 2025, प्रसाद में मिलेगा रजस्वला वस्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।