Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य गोचर 2026: 11 मई से चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, क्या आप भी हैं लकी?

    Updated: Sat, 09 May 2026 05:35 PM (IST)

    ज्योतिष में सूर्य को सफलता, आत्मविश्वास और ऊर्जा का कारक माना जाता है। 11 मई 2026 को सूर्यदेव अपने ही नक्षत्र 'कृत्तिका' में प्रवेश करेंगे। ...और पढ़ें

    11 मई को कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश

    11 मई को कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश

    HighLights

    1. सूर्य 11 मई 2026 को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

    2. यह गोचर सभी राशि पर डालेगा गहरा प्रभाव

    3. आत्मविश्वास, करियर और रिश्तों में आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। सूर्य कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी खुद हैं, इसलिए उनकी शक्ति इस दौरान कई गुना बढ़ जाएगी। कृत्तिका नक्षत्र बदलाव और शुद्धिकरण का प्रतीक है, जो हमारे भीतर कुछ बड़ा करने की इच्छा और सही फैसले लेने की ताकत पैदा करता है। चलिए जानते हैं कि मेष से लेकर कन्या राशि के जातकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

    1. मेष राशि

    सूर्य आपके पहले भाव में होंगे, जिससे आपके कॉन्फिडेंस और लीडरशिप में जबरदस्त उछाल आएगा। आप करियर और निजी जीवन में कुछ नया शुरू करने के लिए जोश से भरे रहेंगे। बस ध्यान रहे कि आपकी जल्दबाजी या 'मैं' की भावना रिश्तों में खटास न डाल दे। सेहत अच्छी रहेगी, पर गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

    उपाय: रोज सुबह सूरज को जल चढ़ाएं और धैर्य रखें।

    2. वृषभ राशि

    सूर्य आपके बारहवें भाव से होते हुए आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेंगे। यह समय खुद को बेहतर बनाने और भविष्य की प्लानिंग करने के लिए सबसे अच्छा है। खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं और मन में हल्की बेचैनी रह सकती है। शांति पाने के लिए लाइफ में थोड़ा अनुशासन लाएं और तनाव से दूर रहें।

    उपाय: 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें और अपना डेली रूटीन सही रखें।

    3. मिथुन राशि

    सूर्य आपके लाभ स्थान (ग्यारहवें भाव) को सक्रिय करेंगे। आपको बड़े लोगों और प्रभावशाली संपर्कों का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की और समाज में मान-सम्मान के अच्छे योग बन रहे हैं। बस अपने भरोसे को घमंड में न बदलने दें और हकीकत को ध्यान में रखकर ही उम्मीदें पालें।

    खबरें और भी

    उपाय: घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और रविवार को गुड़ का दान करें।

    Surya Gochar 2026 ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    4. कर्क राशि

    सूर्य आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिससे आपका पूरा फोकस काम और करियर पर रहेगा। आपको नई जिम्मेदारियां और पहचान मिल सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा, पर आप एक लीडर की तरह उभरेंगे। ऑफिस की बातों में इमोशनल होने के बजाय ठंडे दिमाग से फैसला लें।

    उपाय: सुबह सूर्य देव को जल दें और शांत रहने की कोशिश करें।

    5. सिंह राशि

    आपकी राशि के स्वामी सूर्य नौवें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे। यह समय उन्नति, यात्रा और कुछ नया सीखने के लिए शानदार है। आपको गुरुओं या वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सफलता कदम चूमेगी, बस दूसरों पर अपनी मर्जी थोपने से बचें।

    उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और स्वभाव में थोड़ी नरमी लाएं।

    6. कन्या राशि

    सूर्य आपके आठवें भाव में होंगे, जो जीवन में अचानक बदलाव और गहरी सोच का समय है। आपकी रुचि रहस्यमयी या जटिल विषयों में बढ़ेगी। पैसों के मामले में कोई बड़ा रिस्क न लें और बहस से बचकर रहें। सेहत और मानसिक शांति को पहली प्राथमिकता दें।

    उपाय: रविवार को गेहूं या तांबे की किसी चीज का दान करें।

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com