Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन', करियर में मिलेगी बंपर सफलता

    Updated: Thu, 25 Dec 2025 09:00 PM (IST)

    14 जनवरी को मकर संक्रांति है, जो सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान-पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं और आरोग्य मिलता है। सूर्य देव ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2026: कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

    Surya Gochar 2026: कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मकर संक्रांति का खास महत्व है।

    2. मकर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

    3. मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ होता है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है। साथ ही सूर्य देव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    धार्मिक मत है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मां गंगा और सूर्य देव की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर, करियर में सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    सूर्य गोचर 2026

    surya dev

    ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्त्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। वहीं, मकर राशि में गोचर करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन से कई राशि के जातकों को गुड न्यूज मिल सकती है।


    मेष राशि

    1

    मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि को हमेशा शुभ फल देते हैं। मकर राशि में गोचर के दौरान सूर्य देव आपके दशम भाव को देखेंगे। इससे आपको सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कर्मक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आपमें नेतृत्व करने की शक्ति बढ़ेगी। आपको अवसर भी मिलेगा। सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं। आपकी प्रसिद्धि फैलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। पिता जी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुल मिलाकर कहें तो मेष और मीन राशि के जातकों को सूर्य देव विशेष फल देंगे। इसके अलावा, अन्य राशियों को भाव अनुसार फल देंगे।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    12

    आत्मा के कारक सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को कई मामलों में लाभ मिलेगा। सूर्य देव अधिकांश मामलों में शुभ फल देंगे। आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा। इसके बाबजूद आप योगीजन की तरह जीवन व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शत्रु पक्ष पर विजय पाने में सफल होंगे। पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    आप सही जगह पर निवेश करेंगे और इससे आपको लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। सरकारी पद पर कार्यरत लोगों को लाभ मिल सकता है। बड़े लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा। जॉब की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है। मीन राशि के जातक रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, मिलेगी जॉब से जुड़ी गुड न्यूज

    यह भी पढ़ें- Kharmas 2025: खरमास में इसलिए नहीं किए जाते शुभ व मांगलिक काम? यहां पढ़ें असली कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।