15 जून से बदलेगी सूर्य की चाल: तुला से मीन राशि वालों के जीवन में आएगा 'न्यू स्टार्ट' का दौर
सूर्यदेव 15 जून 2026 को बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सोच और रिश्तों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर तुला से मीन राशि वालों के लिए करियर, ...और पढ़ें

मिथुन राशि में सूर्य गोचर 2026 तुला से मीन (Picture Credit AI- Generated Image)
HighLights
सूर्यदेव 15 जून 2026 को मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश।
तुला से मीन राशि पर गोचर का दिखेगा विशेष प्रभाव।
करियर, रिश्तों और ऊर्जा में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 15 जून 2026 को सूर्यदेव अपना भाव बदलकर बुध की मीन राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का संबंध आत्मा और तेज से माना गया है, और मिथुन राशि सोच-संबंध का कारक है। जब ग्रहों के राजा सूर्य बुद्धि के देवता बुध ग्रह के घर में प्रवेश करते हैं, तो यह समय हमारी सोच को नई दिशा प्रदान करने के साथ रिश्तों को मजबूत करता है। इस गोचर का खास प्रभाव बातचाती के तौर-तरीकों, नए समझौतों और जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता पर दिखेगा।
खासतौर से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर जीवन में किसी भी चीज की नई शुरुआत जैसा साबित हो सकता है। किसी के लिए यह मान-सम्मान की सीढ़ी चढ़ने का समय है, तो किसी के लिए पुरानी उलझनों और समस्याओं से छुटकारा पाने का है। आपके करियर, रिश्तों और अंदर की ऊर्जा में इस दौरान कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं तुला से मीन राशि पर सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा?
तुला राशि
आपका भाग्य अब करवट ले रहा है। नौवें घर में सूर्य आपको लंबी यात्राओं पर ले जा सकते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगी। पढ़ाई-लिखाई या फिर कुछ नया सीखने के लिए यह बेस्ट समय है।
पिता या घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, उनके शब्द आपके लिए मार्गदर्शक बनेंगे। कुछ नया करने की सोचें, भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। अपनी सोच को बड़ा रखें, परिणाम भी बड़े मिलेंगे।
उपाय: अपने गुरुओं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही काम शुरू करें।
वृक्ष्चिक राशि
थोड़ा संभलकर चलें। आठवें घर में सूर्य का होना मतलब अचानक से कुछ चीजें बदल सकती हैं। पैसा किसी गलत जगह न फंस जाए, इस बात का ध्यान रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने किसी भरोसेमंद इंसान से सलाह जरूर ले लें।
थोड़ा धैर्य ही आपका असली साथी है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, यही आपको मुश्किलों से बचाएगा। रिस्क लेने से बचें, शांति से अपना काम करें।
उपाय: अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।
धनु राशि
आपके रिश्तों का घर यानी सातवां घर अब एक्टिव हो रहा है। पार्टनर के साथ अगर कोई बात मन में दबी है, तो उसे बाहर निकाल दें, पर लड़कर नहीं, प्यार से। ईमानदारी से बातचीत करेंगे, तो रिश्ते और गहरे होंगे।
खबरें और भी
अहंकार को घर के बाहर ही छोड़कर आएं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिले, तो उसे बिल्कुल न छोड़ें। आपकी सूझ-बूझ ही रिश्तों को और मजबूत बनाएगी।
उपाय: पार्टनर के साथ किसी भी तरह के अहंकार के टकराव से बचें और संवाद को खुला रखें।
मकर राशि
आपके दुश्मन या आपके काम में जो बाधाएं थीं, अब वो सब खत्म होने वाली हैं। छठे घर में सूर्य आपको जीत दिलाने के लिए आ रहे हैं। आप अपने काम को एकदम मजे में पूरा कर लेंगे।
बस अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, अपनी दिनचर्या को फिक्स कर लें। व्यवस्थित रहना ही आपकी ताकत बनेगी। कोई भी चुनौती छोटी लगेगी। खुद पर भरोसा रखें और अपने काम को पूरे मन से करें।
उपाय: अपनी दिनचर्या को नियमित करें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि
आपकी रचनात्मकता का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करेंगे, तो सफलता पक्की है। जो विद्यार्थी काफी समय से पढ़ाई को लेकर उलझन में थे, उनके लिए यह समय उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।
बस अपनी काबिलियत पर नाज करें, घमंड न पालें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ते रहें। मनपसंद काम में समय बिताकर आप बेहद खुश रहेंगे, कुछ नया सीखने के लिए समय बहुत ही शानदार है।
उपाय: नई चीजें सीखने में अपना समय लगाएं और उत्पादक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें।
मीन राशि
आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और अपनों की सुख-सुविधाओं पर रहेगा। घर से जुड़ी किसी बड़ी बात पर चर्चा हो सकती है। जो भी फैसला लें, अपनों की बात को भी अहमियत दें।
कभी-कभी घर की छोटी-छोटी खुशियों में ही असली सुकून छिपा होता है। आप परिवार के साथ कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, ऐसे में बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें। घर में प्यार और शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
उपाय: परिवार के साथ सामंजस्य बिठाकर रखें और बड़ों का आदर करें।
यह भी पढ़ें- सूर्य गोचर 2026: सफलता मिलेगी या बढ़ेगा अहंकार? जानें तुला से मीन राशि का हाल
यह भी पढ़ें- शनि गोचर 2027: इन 3 राशियों को मिलने जा रही है साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति, शुरू होंगे अच्छे दिन
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com