विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2024: 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव, इन 04 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 12 Jun 2024 01:09 PM (GMT+05:30)

सनातन शास्त्रों में निहित है कि माहेश्वरी समाज के वंश की उत्पत्ति ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि ...और पढ़ें

Surya Gochar 2024: 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव
Surya Gochar 2024: 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव

HighLights

  1. ज्योतिषियों की मानें तो मिथुन संक्रांति पर रवि योग का निर्माण हो रहा है।
  2. इस दिन श्रद्धा भाव से सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है।
  3. सूर्य उपासना करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष 15 जून को महेश नवमी है। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त यानी नाम से व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो महेश नवमी के दिन सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 04 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 04 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: समंदर से माया नगरी की रक्षा करती हैं मां मुंबा देवी, जानें मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य

सूर्य गोचर

आत्मा के कारक सूर्य देव 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 जून को देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर गोचर करेंगे। मिथुन राशि में गोचर करने के दौरान सूर्य देव 21 जून को आर्द्रा और 05 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

वृषभ राशि

वर्तमान वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान सूर्य देव वृषभ राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में सूर्य के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि

मिथुन राशि में गोचर के दौरान सूर्य देव सिंह राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। ज्योतिषियों की मानें तो आय भाव में सूर्य, गुरु और मंगल के रहने पर जातक को करियर और कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सभी बिगड़े काम बन जांएगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसके लिए सूर्य देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरसती है।

कन्या राशि

वर्तमान समय में मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। निवेश करने के लिए पार्टनर मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। निजी कंपनी में प्रमोशन के योग हैं।

तुला राशि

मिथुन संक्रांति के दिन से तुला राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस राशि के भाग्य भाव में सूर्य देव विराजमान होंगे। इससे तुला राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुखों के कारक हैं। शुक्र देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर हमेशा बरसती रहती है।

यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।