Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: मेष संक्रांति से इन लोगों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 13 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव (Surya Gochar 2025) को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2025: 14 मई को बृहस्पति देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे
    Guru Gochar 2025: 14 मई को बृहस्पति देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे

    HighLights

    1. सूर्य देव मेष राशि को शुभ फल देते हैं।
    2. तुला राशि को शनिदेव शुभ फल देते हैं।
    3. 18 मई को राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल सोमवार 14 अप्रैल को मेष संक्रांति है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास समाप्त होने के बाद सभी प्रकार के शुभ और मंगल कार्य (काम) किए जाएंगे।

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। खासकर, करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इन दो राशियों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: कब है मेष संक्रांति और संकष्टी चतुर्थी? जानें व्रत की सही डेट

    मेष राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। इसके लिए मेष राशि के जातक करियर और कारोबार दोनों क्षेत्रों में बेहतर करते हैं। छोटे भाई और बहन के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अच्छे लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। सरकारी कामकाज से फायदा होगा। कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। सूर्य देव की पूजा करने से करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। साथ ही मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान करें।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कई क्षेत्रों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। अधिक बोलने से परहेज करें। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। आप सही जगह पर निवेश करने में सफल होंगे। इससे वर्तमान और भविष्य में लाभ होगा। बॉस से शाबाशी मिलेगी। साथ ही आप सम्मानित किये जाएंगे। धन लाभ होता रहेगा। गुरु और सूर्य की कृपा से आने वाले समय उत्तम रहने वाला है। मां की सेवा और सम्मान अवश्य करें। साथ ही अन्न का दान करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कितने साल तक चलती है राहु की महादशा और कैसे करें मायावी ग्रह को प्रसन्न?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।