Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: कर्क संक्रांति से इन लोगों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, प्रमोशन के भी बनेंगे योग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 29 Jun 2025 05:44 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव (Surya Gochar 2025) को आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से जातक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। व्यक ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: 26 जुलाई को शुक्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
    Shukra Gochar 2025: 26 जुलाई को शुक्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    HighLights

    1. मेष राशि पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है।
    2. तुला राशि के जातकों को शनिदेव शुभ फल देते हैं।
    3. सावन महीने में शुक्र देव वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने की तिथि पर कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने के दौरान चातुर्मास रहता है। चातुर्मास के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। खासकर, करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    मिथुन राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातक लाभान्वित हो सकते हैं। आपको हर क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। कई शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवन में तप और जप का प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों से लाभ होगा। सरकारी अधिकारीयों से लाभ मिलेगा। सावन महीने में तामसिक चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से आपके दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। सरकारी कामकाज से फायदा होगा। जॉब संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए सूर्य देव की पूजा करें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। अन्न और वस्त्र का दान करें।

    तुला राशि

    सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल सकता है। इस दौरान सूर्य देव आपको शुभ फल देंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि जॉब में आपको बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है। करियर में आपको विशेष सफलता मिलेगी। साथ ही वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। आपके सहयोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता जी की सेहत अच्छी रहेगी।  पिता के साथ संबंध मधुर रहेगा। माता जी की सेवा और सम्मान करें। बॉस से शाबाशी मिलेगी। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में सम्मिलित हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कितने साल तक चलती है राहु की महादशा और कैसे करें मायावी ग्रह को प्रसन्न?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।