Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि में आ रहे हैं ग्रहों के राजा सूर्य, इन 4 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 04:30 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर सामाजिक और पेशेवर जीवन में सुधार लाएगा, रुके हुए कार्यों में गति ...और पढ़ें

    किस राशि को मिलेगा लाभ? (Image Source: AI-Generated)

    किस राशि को मिलेगा लाभ? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अप्रैल (Surya Gochar 2026) को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से सामाजिक और पेशेवर जीवन में आपकी धाक जमेगी और रुके हुए कामों में गति आएगी। यह अवधि आलस्य त्यागकर लक्ष्यों के प्रति जुड़ने की प्रेरणा देती है।

    हालांकि, सूर्य का तेज स्वभाव में थोड़ा अहंकार भी ला सकता है, इसलिए ऊर्जा का सही संचालन करना और विनम्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है। जो लोग समझदारी से इस अवसर का लाभ उठाएंगे, वे बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। सूर्य देव की यह विशेष कृपा आपके व्यक्तित्व में नई चमक लेकर आएगी। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि सूर्य गोचर से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों कौन-से लाभ मिलेंगे।

    Surya Gochar 2026 upay  (1)

    (Image Source: AI-Generated) 

    धनु राशि: बुद्धि का विकास और शिक्षा में सफलता

    विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे। धन की आवक में सुधार होगा और संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी और आर्थिक लाभ होगा।
    उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें। अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों का सम्मान करें।

    मकर राशि: पारिवारिक सुख और कामकाज पर ध्यान

    मकर राशि वालों को घर और ऑफिस के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। माता की सेहत का ध्यान रखें और घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। काम का बोझ बढ़ने से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।
    उपाय: रविवार के दिन तांबे की वस्तुओं का दान करें। घर में सुख-शांति बनाए रखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बदल रही है मंगल की चाल, सिंह की होगी तरक्की, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

    कुंभ राशि: साहस में वृद्धि और भाई-बहनों का सहयोग

    आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप कठिन काम भी आसानी से कर लेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी और नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की हर जगह सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा।
    उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें। अपनी बातचीत में धैर्य बनाए रखें।

    मीन राशि: धन लाभ और वाणी पर नियंत्रण

    आर्थिक रूप से यह गोचर आपको लाभ देने वाला है, लेकिन संचित धन के खर्च होने का डर भी बना रहेगा। बातचीत करते समय कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे आपके सामाजिक संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और खान-पान में सादगी अपनाएं। निवेश सोच-समझकर ही करें।
    उपाय: रविवार के दिन गेहूं या गुड़ का दान करें। अपनी बातचीत में सहजता लाएं और सोच-समझकर बोलें।

    यह भी पढ़ें- सोलर नववर्ष इन 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, करियर में मिलेगी जबरदस्त तरक्की  

    यह भी पढ़ें- बुध गोचर से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, क्या लिस्ट में है आपकी राशि?

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com