यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lucky Zodiac Signs: 8 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, नौकरी में बन रहे प्रमोशन के योग
ज्योतिषियों की मानें तो रविवार के दिन सूर्यदेव (Sun Nakshatra Transit 2025) की पूजा करने से आत्मा के कारक प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को जीवन ...और पढ़ें

HighLights
- मकर राशि वालों पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
- तुला राशि के जातकों को शनिदेव शुभ फल देते हैं।
- भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन आत्मा के कारक सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सूर्य देव से संबंधित चीजों का दान किया जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से मानसिक एवं शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव ने 25 मई को नक्षत्र परिवर्तन किया है। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। इनमें दो राशि के जातक सबसे अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। इन राशियों को जॉब की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही जॉब में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: आषाढ़ महीने में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग
सूर्य गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव ने 25 मई को नक्षत्र परिवर्तन किया है। इससे पहले सूर्य देव कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान थे। अब सूर्य देव कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में सूर्य देव 07 जून तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
मेष राशि
.jpg)
मेष राशि वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। सूर्य देव की कृपा से मेष राशि वाले करियर और कारोबार में उत्तम करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य की स्थिति से आपको धन लाभ हो सकता है। धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, परिवार में किसी सदस्य (माता-पिता) की तबीयत खराब हो सकती है। इसके लिए माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। ईश्वर पर भरोसा रख जीवन में आगे बढ़ें। उनकी कृपा आप पर बरसेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जॉब संबंधी परेशानी दूर होगी। जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, तो घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य सलाह लें। रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें। वहीं, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
खबरें और भी
वृषभ राशि
.jpg)
सूर्य देव की कृपा से वृषभ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपके भाई और बहन को करियर और कारोबार में विशेष फायदा होगा। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। सरकारी तंत्र में आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। रविवार के दिन अन्न का दान करें। आप चावल, दाल, आटा, गेहूं आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दर हो जाएंगे सभी संकट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।