Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024 Horoscope: सावन में इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 14 Jul 2024 04:09 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि सावन (Sawan 2024 Zodiac Sign) के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगम ...और पढ़ें

    Sawan 2024 Zodiac Sign: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
    Sawan 2024 Zodiac Sign: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

    HighLights

    1. सावन के महीने में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
    3. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन के महीने में हर सोमवार के दिन सोमवारी और मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। सावन सोमवार का व्रत रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन का महीना 5 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इन 5 राशियों के बारे में जानते हैं-

    वृषभ राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। गुरु की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। शुक्र देव के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। वृषभ राशि के जातक सावन सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट करें सोमवारी व्रत, मंगला गौरी व्रत और रक्षाबंधन की तारीख

    कर्क राशि

    सावन का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ एवं मंगलकारी रहने वाला है। इस दौरान सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव 30 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। अतः सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा कर्क राशि (Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign) पर बरसेगी। भगवान शिव की कृपा से कर्क राशि के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    तुला राशि

    इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या जगत जननी मां पार्वती हैं। वहीं, तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः शनिदेव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर हमेशा बनी रहती है। न्याय के देवता शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः तुला राशि के जातकों के लिए भी सावन का महीना शुभ रहने वाला है। तुला राशि के जातक सावन सोमवार पर दूध, दही या शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। अतः मकर राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, सावन के महीने में मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही जीवन में नवसंचार होगा। साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। मकर राशि के जातक सावन सोमवार पर नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    सावन का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए भी मंगलकारी रहने वाला है। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कुंभ राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार में मंगल का आगमन होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही करियर और कारोबार को भी नया आयाम मिलेगा। कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: कब है सावन का पहला सोमवार, जानें भगवान शिव की पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।