यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lucky Zodiac Signs: इन राशियों पर बरसेगी बुध देव की विशेष कृपा, दौड़ने लगेगा रुका हुआ कारोबार
ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को कारोबार में समय के साथ सफलता मिलती है। ...और पढ़ें
-1750665239405_m.webp)
Budh Dev: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
HighLights
कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
भगवान गणेश की पूजा से करियर को नया आयाम मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार का दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश और व्यापार के दाता बुध देव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही बुध देव से संबंधित चीजों का दान किया जाता है। बुध देव की पूजा करने से रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगता है।
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव की कृपा से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इन राशियों को कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही करियर में भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2025: बुध करेंगे चाल में बदलाव, जानें कुंभ और मीन राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धिमत्ता से आप सभी कामों को करने में सफल होंगे। दोस्तों और परिवारजनों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। बुध देव की कृपा से आप कारोबार में बेहतर करेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। यह यात्रा कारोबार से संबंधित होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जॉब संबंधी परेशानी दूर होगी। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।
कन्या राशि
बुध देव की कृपा से आप कारोबार में बेहतर करेंगे। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारी को विशेष लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। विनम्रता और ईमानदारी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही आप दीर्घायु होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धन कमाने के नवीन जरिया मिलेगा। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करें। भगवान गणेश की पूजा करें।
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।