Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्र गोचर 2026 : 14 मई से ऑफिस में बढ़ेगा काम का बोझ, घर-परिवार में अपार खुशियां

    Updated: Tue, 12 May 2026 05:20 PM (IST)

    14 मई को शुक्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में बदलाव आएंगे। इस गोचर से घर-परिवार में खुशहाली बढ़ेगी, लेकिन ऑफिस में काम क ...और पढ़ें

    शुक्रदेव करेंगे मिथुन राशि में गोचर (Picture Credit- AI Generated)

    शुक्रदेव करेंगे मिथुन राशि में गोचर (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 14 मई को शुक्रदेव मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। यह गोचर कुछ राशियों के जीवन में बदलाव लाएगा, तो कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा।
    शुक्रदेव (Shukra Gochar 2026) के गोचर का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। घर-परिवार में खुशहाली का आगमन होगा। सोच-समझकर ही फैसला लें। पिता या गुरुओं से मदद मिल सकती है।

    ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा, जिससे के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र गोचर का समय वृषभ, तुला, मकर और मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

    shukra gochar 2026  (4)

    (Picture Credit- AI Generated)

    वृषभ राशि

    शुक्रदेव आपके द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी और आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। बचत करने में सफल रहेंगे, लेकिन खाने-पीने की लापरवाही आपकी सेहत खराब कर सकती है। आंखों या दांतों से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है। आप सुख-साधनों पर खर्च करेंगे।
    रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा लचीला रुख अपनाना होगा। निवेश के मामले में यह समय औसत रहेगा, सोच-समझकर ही आगे बढ़ें।
    उपाय: शुक्रवार को गाय को गुड़ और चावल खिलाएं।

    तुला राशि

    शुक्रदेव आपके नवम भाव में जा रहे हैं। किस्मत का साथ तो मिलेगा और आपका मन पूजा-पाठ में भी लगेगा, लेकिन आलस्य की वजह से आप अपने काम समय पर पूरे नहीं करेंगे। पिता या गुरुओं से आपको मदद मिल सकता है। इस दौरान की गई यात्राएं भविष्य में काम आएंगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ा रुकना बेहतर होगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए अनुशासन जरूरी है।
    उपाय: शुक्रवार को मंदिर में सफेद रुमाल या वस्त्र दान करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुध का सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में गोचर, एस्ट्रोलॉजर से जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य?

    मकर राशि

    शुक्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा और आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। अपनी बुद्धिमानी से आप बड़ी से बड़ी मुसीबत को टाल देंगे। इस दौरान किसी को उधार न दें और न ही खुद कर्ज लें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मेहनत के बाद ही सफलता के द्वार खुलेंगे। लव लाइफ में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, इसलिए पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें।
    उपाय: शुक्रवार को शुक्रदेव के बीज मंत्र 'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें।

    मीन राशि

    शुक्रदेव आपके चतुर्थ भाव में जा रहे हैं। आपका सारा ध्यान अपने घर को सजाने और परिवार की जरूरतों पर रहेगा। वाहन या नई संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। मां के साथ आपके रिश्ते बहुत मजबूत होंगे और उनका भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। करियर में आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन घरेलू जिम्मेदारियों के कारण आप खुद को थोड़ा व्यस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
    उपाय: घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी की सेवा करें।

    यह भी पढ़ें- 17 मई को होगा शनि का सबसे बड़ा गोचर, मेष से लेकर कन्या राशि वालों पर क्या पड़ेगा इसका असर?

    यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 2026: चमकने वाला है 5 राशियों का सोया हुआ भाग्य! शुरू होंगे अच्छे दिन

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com