Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2026: लोहड़ी की रात से शुक्र देव इन राशियों को देंगे बड़ा सरप्राइज, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    राशिफल के अनुसार, माघ का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर का प्रभाव

    Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर का प्रभाव

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है।

    2. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2026 In Aquarius Rashi: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन देवी मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित होता है। इस दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

    कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, समय के साथ जातक के आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। सुखों के कारक शुक्र देव लोहड़ी की रात राशि परिवर्तन (Shukra Gochar After Lohri) करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशियों की तकदीर बदलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं।

    शुक्र गोचर (Shukra Rashi Parivartan 2026)

    सुखों के कारक शुक्र देव 13 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव भारतीय समयानुसार देर रात 03 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि (Venus Transit in Capricorn 2026) में गोचर करेंगे। इस दौरान 21 जनवरी को श्रवण और 31 जनवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 06 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    1

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्र देव की कृपा से धन की कमी नहीं होगी। आपके पास स्वर्ण और चांदी से निर्मित आभूषण होंगे। सरकारी तंत्र से आपका जुड़ाव हो सकता है। इससे आपके सभी रुके काम बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। पार्टनर का साथ और प्यार मिलेगा। पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    12

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन (Venus Transit in Capricorn 2026) करने से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शुक्र देव कई मामलों में शुभ फल देंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। ज्वेलरी का काम करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। महिलाओं से जुडी चीजों का बिजनेस करने वाले जातकों को भी लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। सात्विक गुणों का विकास होगा। भौतिक चीजों पर धन व्यय कर सकते हैं। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए सफेद चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें- पैसा, प्यार और तरक्की! आज से इन पांच जातकों के घर आएगा ऐश्वर्य, शुक्र गोचर से बदलेगा भाग्य चक्र

    यह भी पढ़ें- Shukra Dosh Upay: कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए करें ये जादुई उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।