Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Nakshatra Parivartan: 22 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक (Shukra Nakshatra Parivartan) शुक्र देव जल्द मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परि ...और पढ़ें

    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।
    2. तुला राशि में कर्मफल दाता शनिदेव उच्च के होते हैं।
    3. मकर राशि में ऊर्जा के कारक मंगल देव उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 दिसंबर को भानु सप्तमी है। यह पर हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव (Shukra Nakshatra Parivartan) भानु सप्तमी तिथि पर नक्षत्र परिवर्त्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं

    यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

    शुक्र नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

    सुखों के कारक शुक्र देव 22 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन (Venus Transit Nakshatra 2024)करेंगे। इस दिन शुक्र देव श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके 6 दिन बाद शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 28 दिसंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं।

    मकर राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो धनिष्ठा नक्षत्र के पहले दो चरण में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मकर होती है। अतः शुक्र देव के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अतः कर्म क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। करियर संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। उत्साह में भी वृद्धि होगी।

    कुंभ राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस नक्षत्र के अंतिम दो चरणों में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कुंभ राशि होती है। इस नक्षत्र का स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य वसु हैं। अतः मंगल देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है। पार्टनर अपने प्यार का इजहार कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अगले साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।