Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2024: सावन सोमवार पर इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पद-प्रतिष्ठा में भी होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 18 Jul 2024 03:53 PM (IST)

    सुखों के कारक शुक्र देव वर्तमान समय में कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव (Venus Transit in Ashlesha Nakshatra) 31 जुलाई तक रहेंगे। इस ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: शुक्र देव कब करेंगे सिंह राशि में गोचर?
    Shukra Gochar 2024: शुक्र देव कब करेंगे सिंह राशि में गोचर?

    HighLights

    1. कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर सुखों में कमी होने लगती है।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
    3. शुक्र मजबूत होने पर सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन का महीना सभी राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल है। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। हालांकि, कुछ विशेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। सावन माह की शुरुआत से दो दिन पहले ही सुखों के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 3 राशि के जातकों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भगवान शिव की कृपा से इन जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर सावन में बरसेगी महादेव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan)

    वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इससे पूर्व सावन महीने की शुरुआत से दो दिन पहले शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 20 जुलाई को शाम 06 बजकर 10 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 30 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले 31 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट पर मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    कर्क राशि

    शुक्र देव के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस नक्षत्र की राशि कर्क है। कर्क राशि के जातकों का स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। भगवान शिव की कृपा कर्क राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। इस वर्ष सावन में सूर्य और शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को सावन महीने में अकल्पनीय लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

    कन्या राशि

    शुक्र देव राशि परिवर्तन के दौरान कन्या राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसा रहे हैं। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ साबित होने वाला है। वहीं, बुध देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कन्या राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः सावन का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। कन्या राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    तुला राशि 

    सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होने वाला है। सूर्य देव की दृष्टि तुला राशि के करियर भाव पर पड़ रही है। वहीं, शुक्र देव भी करियर भाव में उपस्थित हैं। अतः सावन का महीना करियर और कारोबार की दृष्टि से तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित रहने वाला है। इस दौरान सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही सभी प्रकार के रुके कार्य पूर्ण होंगे।  

    यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।