Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव ने श्रवण नक्षत्र में किया गोचर, इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 11 Dec 2024 01:45 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र (Shukra Nakshatra Parivartan) मजबूत होने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। पार्टनर ...और पढ़ें

    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।
    2. मीन राशि में सुखों के कारक शुक्र देव उच्च के होते हैं।
    3. शुक्र देव जल्द ही शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मोक्षदा एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर जगत के नाथ भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो मोक्षदा एकादशी पर सुखों के कारक शुक्र देव ने नक्षत्र (Shukra Nakshatra Parivartan) परिवर्तन किया है। इससे 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

    शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

    सुखों के कारक शुक्र देव 11 दिसंबर को श्रवण नक्षत्र (Venus Transit Nakshatra 2024) में गोचर किया है। इस नक्षत्र में शुक्र देव 22 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र देव 28 दिसंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    मकर राशि

    शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। शुक्र देव वर्तमान समय में मकर राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव ने 2 दिसंबर को गोचर किया है। शुक्र देव 28 दिसंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। उससे पहले शुक्र देव श्रवण नक्षत्र में गोचर किया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मकर होती है। इसके लिए मकर राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। अधूरे या लटके काम पूरे होंगे। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    मीन राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में पड़े जातक अपने पार्टनर से मिल सकते हैं। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं। जीवन में सुखों का आगमन होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। घर पर कोई शुभ कार्य होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अगले साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।