Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vanchana chor bheethi Yoga: इस योग के चलते व्यक्ति को हमेशा रहता है अपने सामान के खोने या चोरी होने का डर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 30 Apr 2024 12:04 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में कई योग बनते हैं। इनमें एक वंचन चोर भीति योग है। इस योग के बनने पर व्यक्ति हमेशा दुविधा में रहता है। वह अपने आसपास क ...और पढ़ें

    Vanchana chor bheethi Yoga: इस योग के चलते व्यक्ति को हमेशा रहता है अपने सामान के चोरी होने का डर
    Vanchana chor bheethi Yoga: इस योग के चलते व्यक्ति को हमेशा रहता है अपने सामान के चोरी होने का डर

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य की गणना की जाती है।
    2. इससे व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव का भी पता चलता है।
    3. ग्रह और नक्षत्रों के संयोग से कुंडली में कई योग बनते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vanchana Chor Bheethi Yoga: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य की गणना की जाती है। इससे व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव का भी पता चलता है। ग्रह और नक्षत्रों के संयोग से कुंडली में कई योग बनते हैं। इनमें कई योग शुभ और मंगलकारी होते हैं। कुंडली में इन योग के बनने से व्यक्ति अपने जीवन में खूब नाम और धन कमाता है। वहीं, कई ऐसे योग हैं, जो शुभकारी नहीं होते हैं। इन योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा कुछ गलत होता रहता है। व्यक्ति का जीवन आर्थिक संकटों से गुजरता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस योग के चलते कुछ लोगों को हमेशा अपने सामान के खोने या चोरी होने का डर रहता है? ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में ये योग बनने से व्यक्ति हमेशा दुविधा में रहता है। उसके मन में यह कल्मष हमेशा रहता है कि उसने कुछ खो दिया है या उसकी कोई चीज चोरी हो गई है या हो सकती है। आइए, इस योग के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर

    वंचन चोर भीति योग

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में कई योग बनते हैं। इनमें एक वंचन चोर भीति योग है। इस योग के बनने पर व्यक्ति हमेशा दुविधा में रहता है। वह अपने आसपास के लोगों के साथ कम्फर्ट (आश्वस्त) नहीं रहता है। उसके मन में यह बात हमेशा रहती है कि कोई उसे धोखा दे सकता है या उसका सामान चोरी कर सकता है या उसका कोई कीमती सामान गुम हो सकता है। इसके लिए वह बार-बार अपने सामान का क्रॉस चेक करता रहता है। अगर यात्रा के दौरान है, तो उसे घर पर चोरी होने का डर लगा रहता है।

    कैसे बनता है वंचन चोर भीति योग ?

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में लग्न के स्वामी का राहु-केतु या शनि के साथ रहने पर वंचन चोर भीति योग बनता है। इस योग से पीड़ित जातक को शनि देव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही राहु के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा, हनुमान जी की पूजा करने से भी वंचन चोर भीति दोष समाप्त होता है।    

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    खबरें और भी