Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Dev: इन राशियों पर हमेशा बरसती है शुक्र देव की कृपा, फर्श से अर्श तक पहुंचने में नहीं लगती देर

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 06:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी और कुबेर देव के साथ शुक्र देव की पूजा की जाती है। कुंडली में शुक् ...और पढ़ें

    Shukra Dev: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Shukra Dev: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें? 

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

    2. इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।

    3. मां लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक स्थिति मजूबत होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही सुखों के कारक शुक्र देव की भी उपासना की जाती है।

    ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए देवों के देव महादेव की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से शुक्र देव स्वतः प्रसन्न हो जाते हैं। शुक्र देव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से इन जातकों को धरती लोक पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है।

    शुक्र देव

    shukra dev

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में मनचाहा प्यार (Shukra Dev blessings benefits) मिलता है। वहीं, अविवाहित लड़कों की शीघ्र शादी हो जाती है। ज्योतिष अविवाहित लड़कों को शीघ्र विवाह के लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    लकी राशियां (Venus favorite zodiac signs)

    सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। इन दोनों राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा रहती है। इन दोनों राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद है, जो भगवान शिव को प्रिय है। इसके साथ ही मीन राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की कृपा बरसती है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को शुक्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।

    खबरें और भी

    शुक्र देव की कृपा से इन राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति (Wealth and prosperity astrology) होती है। इन जातकों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलती है। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें- शुक्रवार को घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से पाएं सुख-समृद्धि और सफलता

    यह भी पढ़ें- Shukra Dosh Upay: कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए करें ये जादुई उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।