Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Dev: इन राशियों पर रहती है सूर्य देव की विशेष कृपा, करियर में गाड़ते हैं सफलता के झंडे

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। उनकी पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे करियर में सफलता, दीर्घायु और पिता से मधुर संबंध बनते है ...और पढ़ें

    Surya Dev: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Surya Dev: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मेष राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं।

    2. भगवान विष्णु की पूजा से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    3. सूर्य देव की पूजा से जॉब में सफलता मिलती है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में रविवार का दिन आत्मा के कारक सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस समय भगवान भास्कर को कुमकुम मिश्रित जल का अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है।

    रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। सूर्य देव की कृपा बरसने से जातक को करियर (Career Growth Astrology) में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही जातक दीर्घायु होता है।

    ज्योतिष कारोबार में सरकारी नौकरी पाने या करियर में सफलता पाने के लिए कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते (Surya Dev Blessings) हैं। आइए, सूर्य देव की प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं-

    सूर्य देव

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जातक का पिताजी के साथ रिश्ते मधुर रहते हैं। पिताजी की सेवा और सम्मान करने से भी सूर्य देव की कृपा बरसती है। सूर्य देव की साधना करने से शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं, कमजोर सूर्य के चलते व्यक्ति को करियर या जॉब में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    लकी राशियां (Lucky Zodiac Signs)

    5

    आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। वहीं, सिंह राशि के आराध्य भगवान विष्णु हैं। सिंह राशि के लिए शुभ रंग सुनहरा है। मेष राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो मेष राशि के जातकों को सूर्य देव हमेशा शुभ फल देते हैं। सूर्य देव की कृपा से मेष और सिंह राशि के जातक करियर में सफलता के झंडे गाड़ते हैं।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही सिंह राशि के जातक सफल कारोबारी भी बनते हैं। मेष और सिंह राशि के जातकों को रोजाना सूर्य की पूजा करनी चाहिए। वहीं, पूजा के समय सूर्य देव को जल अवश्य अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान विष्णु की उपासना करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ravi Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष पर करें इस दिव्य स्तोत्र का पाठ, महादेव और सूर्य देव की बरसेगी दोहरी कृपा

    यह भी पढ़ें- सूर्य को अर्घ्य देते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें क्या कहता है शास्त्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।