Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab ke Upay: व्यापार में सफलता के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    लाल किताब में इंसान के जीवन की सभी परेशानियों के बारे में उल्लेख किया गया है। मान्यता है कि लाल किताब के उपायों को करने से इंसान को जीवन की सभी समस्या ...और पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: व्यापार में सफलता के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर
    Lal Kitab ke Upay: व्यापार में सफलता के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    HighLights

    1. लाल किताब के उपाय फलदायी होते हैं।
    2. गाय की सेवा करना शुभ होता है।
    3. रोजाना चीटियों को शक्कर खिलानी चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay: लाल किताब ज्योतिष विद्या के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक पुस्तक है। लाल किताब में इंसान के जीवन की सभी परेशानियों के बारे में उल्लेख किया गया है। मान्यता है कि लाल किताब के उपायों को करने से इंसान को जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं लाल किताब के चमत्कारी उपायों के बारे में।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, आज ही करें बाहर

    लाल किताब के उपाय

    • आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बाटें और रात को सोते समय अपने सिरहाने पर किसी बर्तन में जौ भरकर रख लें और इसे सुबह किसी जानवर को खाने के लिए दे दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।  
    • अगर आपको अधिक मेहनत करने के बाद भी करियर और व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में रोजाना चीटियों को शक्कर खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से इंसान को करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही शनि, राहु और केतु ग्रह के प्रभाव खत्म होता है।
    • अगर आप और आपके परिवार का कोई सदस्य किसी संकट का सामना कर रहा है, तो ऐसे में उसके ऊपर से पानी वाले नारियल को 21 बार वार लें। इसके पश्चात उसे किसी धार्मिक जगह पर जला दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को संकट से मुक्ति मिलती है और जीवन में तरक्की होती है।
    • सनातन धर्म में गाय की सेवा करना अधिक ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि रोजाना गाय की सेवा करने से इंसान पर धन की देवी मां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और आर्थिक तंगी की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2024: कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी का व्रत? यहां जानिए तिथि-पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

     डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'