Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Kitab Ke Upay: करियर-कार्यक्षेत्र में नहीं देखना पड़ेगा हार का मुंह, लाल किताब के इन उपाय से मिलेगी सफलता

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:08 PM (IST)

    लाल किताब एक धार्मिक ग्रंथ है। इस किताब में इंसान के जीवन से जुड़ी सभी परेशानियों के बारे में बताया गया है। लाल किताब के लिए उपाय कल्याणकारी माने जाते ...और पढ़ें

    Lal Kitab Ke Upay: करियर-कार्यक्षेत्र में नहीं देखना पड़ेगा हार का मुंह, लाल किताब के इन उपाय से मिलेगी सफलता
    Lal Kitab Ke Upay: करियर-कार्यक्षेत्र में नहीं देखना पड़ेगा हार का मुंह, लाल किताब के इन उपाय से मिलेगी सफलता

    HighLights

    1. लाल किताब ज्योतिष का एक ग्रंथ है।
    2. लाल किताब के उपाय लाभकारी होते हैं।
    3. यह ग्रंथ मौलिक सिद्धांतों पर आधारित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab Ke Upay: लाल किताब मौलिक सिद्धांतों पर आधारित महत्वपूर्ण ज्योतिष ग्रंथ है। इस ग्रंथ में जातक की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में वर्णन किया गया है। लाल के किताब के अनुसार, इस किताब के उपायों को करने से इंसान को धन की प्राप्ति होती है और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं लाल किताब के इन चमत्कारी उपाय के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर पितरों को इस तरह करें प्रसन्न, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    लाल किताब के उपाय

    • घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। रोजाना उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
    • सनातन धर्म में रोजाना गाय की सेवा करना शुभ माना गया है। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता का वास माना गया है। रोजाना गाय की सेवा करने और रोटी खिलाने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
    • श्री यंत्र को साफ-सुथरे लाल कपड़े में रखें और पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए और और रोजाना इसकी पूजा-अर्चना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
    • यदि आप लंबे समय से संकटों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार और शनिवार को सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें लाल चोला अर्पित करें। इसके पश्चात बरगद के पेड़ के पत्ते पर आटे का दीपक जलाएं और उसे हनुमान जी के पास रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस कार्य को करने से संकटों से छुटकारा मिलता है और करियर में सफलता प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Lord Ganesh: बुधवार को इस सरल विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, घर में होगा खुशियों का आगमन


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।